अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

0
875
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 08 March 2021 : दीक्षा पब्लिक स्कूल में वार्ड नंबर 23 सेहतपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल के सभी महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह पार्षद गीता रेक्सवाल जी के द्वारा आयोजित किया गया जिसमे सभी बहनो को महिला मोर्चा के सभी कर्यार्ताओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए रोजगार से जुड़ी बाते बताई गई और अपने प्रतिष्ठनो को आगे बढ़ानेे के लिए सभी बहनो के आत्म्बल को और मजबूत किया। इस अवसर पर पार्षद गीता रेक्सवाल ने कहा कि नारियों में असीमित शक्ति और क्षमताएँ विद्यमान हैं। व्यवाहरिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होने कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होनें कहा कि मानवीय संवेदना, करुणा, वात्सल्य जैसे भावो से परिपूर्ण अनेक नारियों ने युग निर्माण में अपना योगदान दिया है। आज महिलाएं ट्रेन और हवाई जहाज को भी सफलता पूर्वक चला रही है, ब्लकि अंतिरक्ष में भी नये कीर्तिमान बना रही है। उन्होनें कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। इस मौके पर पार्षद गीता रेक्सवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष यशोदा डबराल जी , वरिष्ठ कार्यकर्ता मंजू शर्मा जी, आरती साहू जी, रेखा मंडल जी, उषा भारती जी, अंजना दास जी, ज्वाला माता जी,किरन देवी जी, कुसमा देवी जी पूनम जी व सभी भारतीय जनता पार्टी की बहने और तमाम बहने उपस्तिथ रही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here