रात्रि चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने एक महिला सहित दो आरोपी को गांजा बेचने के जुर्म में किया गिरफ्तार

0
456
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 June 2021 : क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने आदर्श नगर थाना एरिया से एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 की टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान आरोपी मुन्ना निवासी सुभाष कॉलोनी को 1 किलो 240 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा पुलिस टीम ने सुभाष कॉलोनी की रहने वाली एक महिला आरोपी को 1 किलो 317 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला थाना आदर्श नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आज जेल भेजा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here