सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा पूजा का अलंग ही अंदाज है

0
923
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 16 Oct 2018 : इस वर्ष सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति अशोका इन्कलेव-1 सैक्टर 34 ने बिल्कुल नए अंदाज में दुर्गा मां के स्वागत की तैयारियां की। पूजा समिति के सदस्यों वरिष्ठ संस्थापक दीपक मुखोपध्याय, चेयरमैन भवातोष सिन्हा राय, उपचेयरमैन जयंता कुमार सेन, प्रधान ए.के.बोस, व महासचिव पी.आर.देव ने  बताया कि इस बार समिति ने एक किलोमीटर लम्बी सडक को रंग बिरंगी रंगोलियो से सजा डाला जिसे देखकर सभी ने इसकी प्रशंसा भी की। कला एवं सस्कृति का ऐसा अनुपम निर्देशन अशोका इन्केलव निवासियों ने पहले कभी नहीं देखा और सभी समिति के पदाधिकारियो की प्रशंसा की।  इस महाकार्यक्रम में पूजा समिति के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योगदान किया जिसमें बडी संख्या मेें महिलाएं एवं बच्चो ने भी हिस्सा लिया। इनके पंडाल की सजावट में भी हमारी संस्कृति की झलक दिखाई पडती है।  प्रत्येक शाम केा यहां रंगारंग सांस्कृतित कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते है। यहां के बच्चो के साथ ही सामाजिक तौर पर पिछडे वर्ग के बच्चो को भी अपना हुनर दिखाने का समान अवसर मिलता है। पूजा के आयोजकों का मानना है कि अपनी कला और संस्कृति को जीवित रखना एवं दुनियां के समक्ष उजागर करना एक सामाजिक दायित्व है जिसका पालन अशोका इन्कलव सैक्टर 38 की पूजा समिति विगत 12 वर्षो से करती आयी हे और आने वाले समय में भी करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here