सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद बच्चों में बांटे वस्त्र

0
282
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयोजन में आज दिनाँक 02-01-2022 गांधी जयंती के उपलक्ष्य में फरीदाबाद के सेक्टर 11 स्थित शनि मंदिर के प्रांगण में बैठे जरूरत मन्द बच्चों में संगठन की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, जिला संयोजक मोनिका गुप्ता जी ने नए पुराने कपड़े वितरित किये। कपड़ों की व्यवस्था जिला अध्यक्ष रेखा भटनागर जी व जिला संयोजक मोनिका गुप्ता जी द्वारा की गई थी। वस्त्र पाकर छोटे छोटे बच्चे काफी खुश थे। संगठन की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने बताया कि बच्चों की जरूरतें पूरी करते हुए हमें अत्यंत खुशी होती है। एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर 2022 से लेकर 2 अक्टूबर 2022 तक 15 दिन के लिए चलाया गया था जिसमें राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने सेवा कार्य करते हुए अपनी अहम भूमिका निभाई है। संगठन द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, दिव्यांगजनों के लिये रजिस्ट्रेशन कैम्प, सेनिटरी पैड वितरण, फल वितरण व वस्त्र वितरण जैसे मानवता के कार्य किये गए है व भविष्य में भी ऐसे ही जरूरतमन्दों की सहायता करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here