फ़रीदाबाद के बड़खल विधानसभा में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जन जागरण पदयात्रा निकाली

0
473
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 20 Nov 2021: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बड़खल विधानसभा में बढ़ती महंगाई और मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बड़खल तहसील से दो नम्बर लखानी धर्मशाला चौक तक जन जागरण पदयात्रा निकालकर जनता को भाजपा सरकार की कारगुजारियों से अवगत कराया ओर शाहिद हुए किसानो के लिए दो मिनट का मोन रखा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री बिजेन्दर कादयान ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया है। चाहे लोकतंत्र की बात हो या चाहे आम लोगों की दैनिक समस्याएं हों, जो भी चुनौती आती है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है। भाजपा सरकार ने झूठ की बुनियाद पर सत्ता हासिल की है। लोगों के बीच भाईचारा बिगाड़ने से लेकर उनके सामने जुमले रखने जैसे काम करने में भाजपा सरकार माहिर रही है।

पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ कोंग्रेस नेता विजय प्रताप ने लोकतंत्र के विषय में अपने वक्तव्य में कहा कि कोई भी ज़िम्मेदार व्यक्ति अपने शब्दों, वक्तव्यों के आधार पर लोकतंत्र में लोगों का विश्वास हासिल करता है न कि झूठ के आधार पर।

कोंग्रेस नेता विजय प्रताप ने किसान विरोधी काले कानूनों की वापसी पर कहा कि ये लाज़िमी था और मोदीजी को प्रायश्चित करते हुए 750 से ज़्यादा शहीद हुए किसानो के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवज़ा राशि देनी चाहिए धरतीपुत्र किसानों के जायज़ अधिकारो से उन्हें कोई वंचित नहीं कर सकता

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के उपस्थित नेताओ ने कहा कि सरकार महंगाई तो लगातार बढ़ा रही है लेकिन वेतन और मज़दूरी बढ़ाने की चर्चा भी नहीं कर रही। ऐसी मुश्किल घड़ी में घर का खर्च भी ठीक से चला पाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने बीते वर्षों में गरीबी रेखा के कार्ड भी नहीं बनाए। भाजपा ने झूठ का आधार बनाकर गरीब आदमी और आम जनता की जेब पर डाका डाला है। भाजपा सरकार सिर्फ चुनावी दौर में लोगों को झांसा देने के लिए बढ़ी हुई कीमतों में थोड़ी सी गिरावट करने का काम करती है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश भर में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गरीब लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोग महंगाई से त्रस्त हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार तेल कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में लोगों को महंगाई की मार से बचाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद भी देश में तेल की कीमतों को बढ़ने नहीं दिया गया था। लेकिन वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम होने पर भी देश में तेल सौ रूपए लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। आए दिन तेल,दालों व सब्जियों के रेट बढ़ रहे है। आम-जन को जीवन बसर करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यूपीए की सरकार में सिलेंडर मात्र 400 से 500 रूपए प्रति सिलेंडर मिल जाता था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में सिलेंडर का रेट 900 से 1000 रूपए में मिलता है। आज बेरोजगारी अपने चरम पर है। क्या हरियाणा राज्य इस बात पर गर्व कर सकता है कि हम बेरोजगारी में नम्बर-एक हैं? राज्य में डीएपी खाद की किल्लत भाजपा-जजपा सरकार के आने के बाद ही शुरू हुई है।

जन जागरण अभियान पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेताओ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में जन जागरण अभियान शुरू किया गया है,जो आगामी 29 नवम्बर तक चलेगा। अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर तक जाएंगे और वर्तमान भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। आज आम आदमी की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने फिर से जन आंदोलन करने का फैसला लिया है। श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जन अब लोगों के बीच में जाना शुरू कर रहे हैं और लोगों की पीड़ा समझकर उनके बीच सच्चाई रख रहे हैं। लोगों को जागरूक रखना लोकतंत्र में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। क्योंकि इससे आम जनता की आवाज़ बुलंद होती है और यही ज़िम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने उठाई है। भाजपा लोगों की आवाज़ दबाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन हमें आपसी भाईचारा कायम रखते हुए अपनी आवाज़ बुलंद करना है और कांग्रेस पार्टी आम जनता की यही आवाज़ बनेगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ए सी चौधरी, पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगरा, मीडिया कोऑर्डिनेटर गौरव ढींगरा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता फागना, सोनू चौधरी, गजना लांबा, पार्षद जितेंद्र भड़ाना जीते, पार्षद राकेश भड़ाना, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष बार एसोसिएशन संजीव चौधरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन सिंगला, जिलाध्यक्ष तरुण तेवतिया, विजयपाल सरपंच, एस एल शर्मा, अनिल नेताजी, विजय कौशिक, विनोद कौशिक, राजेश आर्य, अनिशपाल, सोनू सलूजा, अधिवक्ता वंदना सिंह, ज्ञानचंद आहूजा, मनोज अग्रवाल, सागर कौशिक यूथ कांग्रेस बड़खल अध्य्क्ष, मोहित सैनी, सोहैल सैफी, मनोज झा, उमेश, नरेश शर्मा, इशांत कथूरिया, बलजीत सिंह, राजेश भड़ाना, भारत अरोड़ा, रोहन कपूर, डॉ पराग गौतम, रिंकू चंदीला, डॉ सौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here