विश्व पर्यावरण दिवस से 7 जुलाई वन महोत्सव तक चलेगा ‘आओ पेड़ लगाएं’ अभियान : बांगा

0
404
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 06 जून 2022 : फरीदाबाद सेक्टर 58 स्थित विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतिंदर सिंह बांगा ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 से पौधारोपण का एक बड़ा अभियान ‘आओ पेड़ लगाएं’ आरम्भ किया | इस मौके पर सेक्टर 25 में विक्टोरा के सभी कर्मचारियों के साथ मिल कर एक साथ 101 पौधरोपण किया गया जिसमे छायादार व् औषधिये पौधे पीपल, नीम, आवला व् बरगद रहा | इस मौके पर उधोगपति व् पर्यावरणविद सतिंदर सिंह बांगा ने बताया की सभी लोगो के सहयोग से सेक्टर 58 पार्क, शहीदी पार्क जो पुलवामा शहीदों के याद लगाया गया था, सेक्टर 25 पार्क को लगाया गया था जो आज बड़े बड़े वृक्ष के रूप में ऑक्सीजन व् छाया दे रहे है जिसे देख कर हमारे अंदर और ज्यादा पौधे लगाने की इच्छा होती है | बांगा ने बताया की विक्टोरा परिवार में किसी का जन्मदिन, सालगिरह या किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आदि मौके पर पौधा जरूर लगाया जाता है |

इस मौके पर अपने कर्मचारियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए सतिंदर सिंह बांगा ने बताया की कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान ऑक्सीजन के आभाव में लोगो को तड़पते और अपने को खोते देखा गया | आज गर्मी में तापमान 50 डिग्री में हमलोग झुलस रहे है, सर्दी के मौसम में प्रदूषण के कारण घुटन महसूस करते है और कई गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे है | हम अपनी जरुरत की पूर्ति के लिए बड़ी सख्या में पेड़ो की कटाई व जंगल के जमीन को अधिगृहित करते जा रहे है | ऐसे में पर्यावरण व प्रकृति कि देखभाल हमारी लिए बड़ी चुनौती है |

बांगा ने बताया की विक्टोरा फाउंडेशन विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2022 से 7 जुलाई 2022 वन महोत्सव तक पौधारोपण का एक अभियान ‘आओ पेड़ लगाएं’ आरम्भ कर रही है | इस अभियान को शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन आदि के सहयोग से चलाया जायेगा |

इस मौके पर विक्टोरा के कॉर्पोरेट एच आर हेड जी के चौहान, महेन्दर, दिनेश, मनोज, पंकज पांडेय, हिना, सीमा पाठक, शालू, मोनिका, अरुण, राम लखन, सुनीता, सुखवीर, विकास व् विक्टोरा के अन्य लोगो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here