भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम का हुआ शहर में जोरदार स्वागत

0
1168
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 23 Sep 2018 : भाजपा के राष्टू्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी का ध्येय सबका साथ सबका विकास है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना है। सभी को साथ लेकर चलना है।

वे सेक्टर 21डी में पूर्व इंस्पेक्टर घीसाराम के आमंत्रण पर आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। इस अवसर पर घीसाराम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम काा जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। पूर्र्व इंस्पेक्टर घीसाराम ने चांदी मुकुट, भगवान बुद्ध की प्रतिमा और पगड़ी पहनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व इंस्पेक्टर घीसाराम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने भाजपा का पटका भी पहनाया। इस अवसर पर एडवोकेट के पी सिंह, संजीव तेवतिया, अजय कंबोज, रौशन कंबोज, रवि कंबोज, ए आर कारवां, सुखबीर सिंह, खजान सिंह, नेत्रपाल डागर, जयवीर सिंह नंबरदार, हनुमान जांगड़ा, दिसंबर दयाल, आर के गुप्ता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here