भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया

0
1172
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 14 Nov 2019 : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस आज 14 नवंबर गुरुवार को पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा के मार्केट नंबर-1 में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस कर्यक्रम में सर्व प्रथम पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यर्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अशोक अरोड़ा ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो स्वप्न पंडित नेहरू ने संजोए थे, आज की वर्तमान सरकार ने उसे खंड-खंड कर दिया। देश आजाद होने पर उन्होंने रोजगार के लिए जगह-जगह कारखाने लगाए, जिससे लोगों को रोजगार मिला, परंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने सभी कारखाने बंद कराने का कार्य किया। जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि आज बच्चों को शुरू से ही नशे की आदत डाली जा रही है। उनका बचपन छीन लिया गया तथा उनको नशे का आदि बनाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में खुलेआम नशा उपलब्ध हो रहा है। वर्तमान सरकार इसे रोकने में निरंकुश साबित हुई है। शहर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर शराब के ठेके खोले गए हैं।

इस मोके पर भारत अरोंड़ा ने कहा कि आज की भाजपा सरकार का ध्यान बच्चों के विकास की ओर नहीं है सिर्फ सरकार अपना विकास चाहती है। इसके बाद वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में नेहरू को याद करते हुए उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों के लिए उनको याद किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रताप सिंह चावला, नौनिहाल, अशोक अरोड़ा, शंभू, मामचंद शर्मा, गौरव तनेजा, महेंद्र वीर कुमार, मंजू, विनोद चावला, प्रदीप, बल्लू, मोंटू सलूजा, सनी योगेश नागपाल, सनी नागपाल, दिनेश बंसल, अंकुश वधवा, गुरचरण, बृजमोहन अरोड़ा, राकेश कोहली, अरविंद, स्नेह सहगल, आरती मनोचा, सुदेश सलूजा, अनीश पाल, अशोक रावल, हरीश अरोड़ा व भारत अरोड़ा सहित विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here