अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने मनाई दीपावली

0
829
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Aug 2020 : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने तिगांव रोड सैक्टर – 86 ग्रेटर फरीदाबाद में राम जन्मभूमि निर्माण की खुशी में भगवान श्री राम का पूजन पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन तथा लड्डू बांटे। अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा भारतवासियों की 498 वर्ष पुरानी मांग व 1992 से विवादित मामले का समाधान हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने कर कमलों से श्रीराम मंदिर की आधारिशला रखी है, यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्री बबली ने कहा कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारत के करोड़ों हिन्दू धर्म के लोगों का सपना साकार हुआ है। इस शुभ अवसर पर हमें दीपावली के रूप में मनाना चाहिए। एक दिन हम दीपावली मनाते हैं, जब श्रीराम जी अयोध्या लौटे थे, मगर 5 अगस्त को भी राम जन्म के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पं हरीश पाराशर एडवोकेट पं कृष्ण पाराशर एडवोकेट पं कर्ण पाराशर इंजीनियर पं कैलाश दादा पं योगेश पं राजू दादा पं निकी पं अनुराग पं शुक्ला पं साहिल पं ब्रजेश श्री जोगेंदर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here