आप कार्यकर्ताओं ने लगातार किसानों से किया संपर्क तथा खानें का सामान वितरित

0
1171
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 04 Dec 2020 : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार चैथे दिन भी हरियाणा के टिकरी बाॅर्डर पर किसानों का साथ देने आ रहे किसानों से मिलकर आंदोलन से जुडी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जहां पिछले दिनों से चल रहे आंदोलन के बारें में बताया तो वहीं उनके खाने पीने का इंतजाम भी किया। यह जानकारी आज पार्टी के सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी सुशील गुप्ता ने दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकताओं में मध्य हरियाणा जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र अत्री, संगठन मंत्री जिला झज्जर, धर्मवीर डागर, जोन सचिव अंकित कादयान, महाराज सिंह जिला अध्यक्ष रोहतक, युवा नेता साहिल लठवाल, आदि सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।

पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता टिकरी बाॅर्डर में किसान आंदोलन में लगातार शिरकत कर रहे है। इस दौरान वह शामिल किसानों से बैठके कर उनकी परेशानियों की जानकारी लेते है। जिसके बाद वह तुरंत कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनकी समस्याओं का हल भी निकालने का प्रयास करते है। आज चैथे दिन पार्टी के कार्यकर्ताआं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर सुबह से देररात टिकरी बाॅर्डर पहुंच किसानों से संपर्क किया तथा उनको खाने-पीने का सामान वितरित किया। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन तक किसानों के लिए खाने का इंतजाम करेंगी। राजधानी की ठंड में दिल्ली बाॅर्डर पर हजारों किसान इस काले कानूनों के मुद्दे पर सडकों पर बैठे है। लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं।

सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द ही किसानों का समस्या का हलकर निकाल, उन्हें राहत प्रदान करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here