May 3, 2025

मजदूर व गरीब परिवार के बच्चो के लिये उड़ान संस्था ने पुस्तकें बाटी 

0
23
Spread the love

Faridabad News, 05 Sep 2019 : उड़ान संस्था द्वारा गांव में पढ़ रहे बच्चों को *सब पढे सब बढ़े* मिशन के अंतर्गत आज उड़ान टीम द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को किताबे बाटी गयीं। शिक्षा सभी के लिए जरूरी है इस बात को समझते हुए बच्चो को किताबे उपलब्ध कराना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

बल्लबगढ़ में उषा दीदी द्वारा एक स्कूल चलाया जा रहा है, जिसमे मजदूरों के बच्चो को शिक्षा दी जा रही है। जैसे ही एम. पी. सिंह जी द्वारा पता चला कि वहाँ पुस्तको की जरूरत है तो संस्था द्वारा वहां किताबे दी गयी, जिसमे ममता शर्मा जी द्वारा हमे किताबो का सहयोग किया गया। संस्था फाउंडर हिना माथुर द्वारा विद्यालय संचालक उषा मैडम को आगे के लिए भी आश्वासन भी दिया गया कि आगे भी हम बच्चो के लिए बेहतर करते रहेंगे और हमे मालूम है कि मैं पूरे देश को तो शिक्षित नही कर सकती परन्तु एक कुनबे को भी शिक्षा की ज्योति से प्रकाशमान कर पाए तो मेरी संस्था के लिए बहुत बड़ी बात होगी, इस महान कार्य में मेरी टीम ममता शर्मा दी, पवन शर्मा, दुष्यंत भाटी, मंजू शर्मा, राधा शर्मा, दीक्षा शर्मा, मोनिका सभी का सहयोग रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *