सांसद महेश गिरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती को “समता दिवस” के रूप में मनाया

0
1705
Spread the love
Spread the love
New Delhi News : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाया। 32 गगन विहार स्थित भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।
सांसद महेश गिरी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले सैदेव समाज सेवा में अग्रणी व तत्पर रहे। उन्‍होंने विधवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काफी काम किया। उन्होंने इसके साथ ही किसानों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए भी काफी प्रयास किये। स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए ज्योतिबा ने 1848 में एक स्कूल खोला। यह इस काम के लिए देश में पहला विद्यालय था। लड़कियों को पढ़ाने के लिए अध्यापिका नहीं मिली तो उन्होंने कुछ दिन स्वयं यह काम करके अपनी पत्नी सावित्री को इस योग्य बना दिया। इसके बाद शीघ्र ही उन्होंने एक के बाद एक बालिकाओं के तीन स्कूल खोल दिए।
दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने ‘सत्यशोधक समाज’ स्थापित किया। उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी। ज्योतिबा ने ब्राह्मण-पुरोहित के बिना ही विवाह-संस्कार आरंभ कराया और इसे मुंबई हाईकोर्ट से भी मान्यता मिली। वे बाल-विवाह विरोधी और विधवा-विवाह के समर्थक थे। अपने जीवन काल में उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं- तृतीय रत्न, छत्रपति शिवाजी, राजा भोसला का पखड़ा, ब्राह्मणों का चातुर्य, किसान का कोड़ा, अछूतों की कैफियत. महात्मा ज्योतिबा व उनके संगठन के संघर्ष के कारण सरकार ने ‘एग्रीकल्चर एक्ट’ पास किया। धर्म, समाज और परम्पराओं के सत्य को सामने लाने हेतु उन्होंने अनेक पुस्तकें भी लिखी।
समता दिवस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रकाश तंवर, भाजपा शाहदरा जिला  अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, महामन्त्री श्रवण दीक्षित, विरेन्द्र सचदेवा, विवेक काबरा, कृष्ण भारद्वाज, वीरेन्द्र धामा, संजय गोयल, रामचरण गुजराती,  श्रीप्रकाश तंवर, निर्मल जैन, भूषण ठक्कर, नीतू त्रिपाठी, इन्दु बाला, दीपक पाण्डेय, बबिता खन्ना, अंजू कमल कान्त, रोमेश गुप्ता, अपर्णा गोयल, कुसुम रानी तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here