भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

0
1090
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : परशुराम जयंती अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट (रजि.) ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा फरीदाबाद स्थित निजी कार्यालय में हवन किया और मीठे जल की छबील लगा कर प्रसाद भी वितरण किया। ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष पंडित वेद वशिष्ठ ने भगवान परशुराम के विषय में बताया की परशुराम, भगवान शिव के परम शिष्य थे और भगवान शिव ने भेंट स्वरूप परशु(फरसा) दिया जिसको उन्होंने अपने शस्त्र के रूप में अपनाया जिस के कारण उनका नाम परशुराम पड़ा।संरक्षक पंडित प्रेमचंद वशिष्ठ ने बताया कि परशुराम जी भगवान विष्णु जी के छटवें अवतार है और अमरत्व प्राप्त होने के कारण आज भी इस पृथ्वी पर विद्दमान है। इस अवसर पर महासचिव धर्मेन्द्र कौशिक, कोषाध्यक्ष राजीव बंसल, महेंद्र कौशिक, विपिन पराशर, राकेश वशिष्ठ, अजय पराशर, राजेश शर्मा, विजय शर्मा आदि भी अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here