स्व. किशन सहाय सरपंच की श्रृद्धाजंलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

0
1424
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल के पिताश्री स्व. चौ. किशन सहाय सरपंच (जन्म 10 फरवरी 1924, मृत्यु  11 जून 2018) की श्रृद्धाजंलि  सभा का आयोजन विजय कान्वेट स्कूल, सेहतपुर, फरीदाबाद में किया गया। जहां स्व. किशन सहाय सरपंच को श्रृद्धाजंलि देने वालों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, एग्रो ग्रुप के चेयरमेन गोविंद भारद्वाज, राम सिंह नेता पूर्व विधायक बदरपुर, विधायक नारायण दत्त शर्मा,तिगांव विधायक ललित नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, चेयरमैन दीप भाटिया व काफी पार्षदों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व स्व. किशन सहाय सरपंच निधन पर उनके निवास पर शोक प्रकट करने वालों में शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर, हरियाणा सरकार, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, संघ प्रान्त कार्यवाह देवी प्रसाद भारद्वाज, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक नगेन्द्र भडाना,  महापौर श्रीमती सुमन बाला, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी एवं वर्तमान चेयरमैन जवाहर यादव, मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनैतिक सलाहकार दीपक मंगला, चेयरमैन अजय गौड, चेयरमैन सुरेन्द्र तेवतिया, चेयरमैन विनोद चौधरी, चेयरमैन भारत भडाना, राजेश नागर, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप, पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना , पूर्व विधायक आनंद शर्मा, महेश आवाना पार्षद मीठापुर दिल्ली सहित फरीदाबाद नगर निगम के समस्त पार्षद व अन्य लोग आये थे।  श्रृद्धाजंलि देते हुए सभी ने संयुक्त रूप से कहा स्व. किशन सहाय सरपंच जैसे व्यक्त्तिव की कमी सदैव रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व सदैव देश, प्रदेश व समाज के उत्थान में अपनी अग्रणीय भूमिका निभाते थे और ऐसे व्यक्तित्व को खोना वाकई में एक भारी क्षति है। उपस्थितजनो ने कहा कि चौधरी किशन सहाय का सरपंची का कार्यकाल शानदार रहा था वो अपनी बात पर कायम रहने और इलाके के लिए संघर्ष करने लिए पूरे इलाके में जाने जाते थे उन्होने कहा कि  इस इलाके में बाढ़ आया करती थी जिसे इलाके के लोग परेशान रहते थे इस परेशानी को देखते हुए चौधरी किशन सहाय ने यमुना पर बांध बनाने के लिए संघर्ष किया और उन्हीं के प्रयास से यमुना पर बांध बनाया गया और फरीदाबाद के यमुना किनारे बसे काफ ी गावं को बाढ़  से राहत मिल गई। मेवला महाराजपुर के विधायक  एवं मंत्री रहे गजराज बहादुर नागर और हरियाणा के ग्रह मंत्री रहे  कन्हैया लाल पोसवाल उनके मित्र रहे जिनके सहयोग से पल्ला का सरकारी अस्पताल सेहतपुर का स्कूल, पल्ला से बसन्तपुर  की सड़क  यमुना पर बांध आदि का विकास  कार्य उन्होंने कराए पल्ला सेहतपुर के इलाके में उनका अतुलनीय योगदान है चाहे वो यमुना पर बांध बनाने का हो या पल्ला पुल के निर्माण के लिए संघर्ष करना वो कभी भी पीछे नहीं हटे  उनके इसी योगदान को देखते हुए उनके अंतिम दर्शन करने के लिए भारी संख्या में इलाके के लोगों सहित अन्य लोग शामिल हुए। चौधरी किशन सहाय सरपंच का भरा पूरा परिवार है उनकी  चार पुत्रियों सहित  पांच पुत्र चौधरी सतपाल सरपंच, विजयपाल रक्षवाल, वेद प्रकाश रक्षवाल,ओमप्रकाश रक्षवाल,भोपाल रक्षवाल हैं उनकी पुत्रवधु ओमप्रकाश रक्षवाल  की पत्नी गीता रक्षवाल वार्ड नम्बर 23 से पार्षद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here