कांग्रेसियों ने बुजुर्गों के साथ मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिवस

0
1178
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 Dec 2018 :  हरियाणा कांग्रेेस कमेटी के प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस कांग्रेसजनों ने सीकरी स्थित ओल्ड ऐज होम में मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जहां बुजुर्गाे को गर्म कपड़े एवं राशन का सामान वितरित किए वहीं मिठाईयां खिलाकर सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की। कांग्रेसियों के इस प्रयास से ओल्ड ऐज के बुजुर्गाे में एक खुशी का संचार हुआ और उन्होंने इस दिन का खूब लुत्फ भी उठाया। इस मौके पर मुख्य रुप से जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रभु सोलंकी, लुखमान, हंसराज, सतीश मंगला, सिप्रा, आरएल सोलंकी, लच्छूराम, जवाहर सिंह, हेतराम, प्रदीप डागर, संतराम डागर उपस्थित थे। कार्यक्रम में कांग्रेस के लिए निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में कार्य करने वाले वयोवृद्ध राम सिंह पांचाल, ठाकुर सुखपाल मास्टर, प्रभु सोलंकी को सम्मानित भी किया गया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सत्यवीर डागर ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने दस वर्षाे तक देश व प्रदेश में समुचित विकास किया, यह वह दौर था, जब देश और प्रदेश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के चार वर्षे के कार्यकाल में ही लोग इनके झूठ और जुमलों से तंग आकर पुन: कांग्रेस के शासनकाल को याद करने लगे है। डागर ने कहा कि 11 दिसंबर को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम देश व प्रदेश की राजनीति में ऐसी बदलाव की लहर शुरु होगी और 2019 में भाजपा को सत्ताविहिन करके ही समाप्त होगी। इसके उपरांत कांग्रेसजनों ने ओल्ड ऐज होम में रहने वाले सभी बुजुर्गाे को खाना भी खिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here