पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पौधारोपण कर मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 

0
523
Spread the love
Spread the love

Faridabad : कल पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद के एनआईटी में स्थित संजय कॉलोनी के मकान नंबर 667 में राज कुमार जिंदल के घर पहुंचे जहां पर संजय कॉलोनी, सेक्टर 22 और ईस्ट इंडिया कॉलोनी की आरडब्लूए के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने जलपान किया और सभी कों स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओ का हौसला बढाया और चाय पर बुलाने के लिए सभी आरडब्लूए के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मोके पर पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के बारे में चाय पर राजनितिक चर्चा की। इससे पहले राजकुमार जिंदल व अन्य मोजीज लोगों ने पूर्व मंत्री का फटका पहनाने के साथ साथ शाल ओढाकर भी स्वागत किया और मोमेंटो के तौर पर कृपान भेंट की।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने इसके बाद मकान नंबर 667 के साथ लगते पार्क में पौधारोपण भी किया और सभी कों सन्देश दिया की हम सभी कों समाज में अपना कुछ न कुछ योगदान अवश्य देना चाहिए फिर वो बेशक़ किसी भी रूप में क्यों न हों। आपको बतादें पूर्व मंत्री विपुल गोयल बतौर पर्यावरण मंत्री रहते हुए भी वृक्षारोपण के प्रति बहुत गंभीर थे जिसका उदाहरण भी हैं की पूर्व मंत्री ने केवल तीन घंटो में ढाई करोड़ पौधे लगाने की मुहीम छेड़कर एक पौधा हर हरियाणवी के नाम लगा रिकॉर्ड भी कायम किया था।

इस कार्यक्रम में राजकुमार जिंदल, सुरेश अग्रवाल, योगेश बंसल, सुखबीर पांचाल, सोनू कुमार, मनदीप सिंह, डॉक्टर बी के बंसल, जसबीर सिंह, राजीव शर्मा, बलबीर सिंह, विकास व रोहित युवा मोर्चा के अलावा अन्य काफ़ी लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here