होली पर सूखे रंग का इस्तेमाल करें व पानी से बचे: सुबोध चंद्रवंशी

0
2411
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 17 March 2019 : बाल विकास कौशल संस्था विनय नगर के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी को होली पर केवल रंगो से खेलने की अपील की। सुबोध कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि कुछ लोग होली पर कुछ शरारती तत्व केमिकल मिले हुए रंग या फिर अन्य रंगों का प्रयोग कर दूसरो के स्वास्थय से खिलवाड़ करते है जो कि नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे होली का पर्व केवल और केवल रंगों से खेलें पानी का इस्तेमाल ना करे क्योकि जहां आज पानी की कमी है वही पानी से आप बीमार भी हो सकते है इसीलिए केवल रंगों का प्रयोग करके इस पर्व को मनाये और खुशियों के साथ रहे।

सुबोध कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि होली भारतीय पर्वों में आनंदोल्लास का पर्व है। नाचने.गाने, हँसी.मजाक, मौज.मस्ती करने व ईष्यो द्वेष जैसे विचारों को निकाल फेंकने का अवसर है। फाल्गुन मास की पुर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है । होली के साथ अनेक दंत-कथाएँ जुडी हुई हैं। होली से एक रात पहले होली जलाई जाती है।

श्री चंद्रवंशी ने कहा कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई.चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले.शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here