ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर ईश्वर का साक्षात्कार करें : साध्वी आस्था भारती

0
1522
Spread the love
Spread the love

New Delhi news, 26 April 2022 : दिव्य धाम आश्रम, दिल्ली में दिनांक 24 से 30 अप्रैल 2022 तक ’श्री कृष्ण कथा’ का भव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा आयोजित श्री कृष्ण कथा का प्रसारण संस्थान के यूट्यूब चैनल पर वर्चुअल वेबकास्ट के माध्यम से किया जा रहा है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी ने कथा के द्वितीय दिवस भक्त पुरंदरदास जी की आध्यात्मिक यात्रा का वर्णन किया। श्रीकृष्ण के दिव्य ज्ञान-प्रकाश के अभाव में आज मानव समाज अज्ञानता के अंधकार में घिरकर पतन की ओर बढ़ रहा है। We are blind and headed towards darkness because we don’t see the TRUE LIGHT (God). शरीर में हृदय से रक्त का संचरण तन-मन को पुष्ट करता है। उसी प्रकार आध्यात्मिक हृदय में परमात्मा का प्राकट्य परम चेतना को तन व समाज में तरंगित कर सद्गुणों को पोषित करता है। इसलिए कथा को सुनने तक ही सीमित न रहें बल्कि शास्त्रों के उद्घोष- “उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत् अर्थात उठो जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो” इसे जीवन में चरितार्थ करें। सर्व श्री आशुतोष महाराज जी का कथन है- The question is not whether vision of God is possible or not, the question is whether you have that eye or not……..प्रश्न यह नहीं है कि ईश्वर का दर्शन संभव है या नहीं, प्रश्न यह है कि आपके पास वो दिव्य दृष्टि है या नहीं? नेत्रहीनता का उपचार कराने के लिए नेत्र चिकित्सक के पास तो जाना ही होगा, यह एक अटल नियम है, जिसका पालन स्वयं एक नेत्र चिकित्सक को भी करना पड़ता है। ठीक ऐसे ही ईश्वर दर्शन की पिपासा को मन में लिए एक पूर्ण सद्गुरु की शरण में तो जाना ही होगा। संत पुरंदरदास जी ने भी इसी नियम का पालन किया और घट भीतर ही अपने विट्ठल को पा लिया।

ईश्वर का दर्शन मानव का जन्मसिद्ध अधिकार है। इसे ही Spiritual Empiricism या आध्यात्मिक प्रत्यक्षानुभववाद कहते हैं अर्थात आओ और प्रत्यक्ष देखो। यह परंपरा सृष्टि के आरंभ से आज तक मान्य है और सदैव मान्य रहेगी। कथा का विशेष प्रसारण संस्थान के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। इस लिंक पर जाकर आप कथा का online वेबकास्ट अवश्य देखें: www.youtube.com/djjsworld। प्रसारण का समय प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here