पराली जलाने वाले 18 किसानों पर FIR, प्रशासन ने लगाया जुर्माना

0
1785
Spread the love
Spread the love

Karnal News : हरियाणा सरकार ने पराली को आग लगाने वाले किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसे लेकर करनाल के नगर निगम के आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए।

हरियाणा के करनाल में पराली जलाने वाले 18 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर करनाल के नगर निगम आयुक्त आदित्य दहिया ने कहा कि जो किसान पराली जला रहे हैं उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। जिन किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनके उपर भी जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि पराली की संभाल के लिए नई विकसित मशीनों जैसे कि हैप्पी सीडर जैसी मशीनों को पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में करनाल के पांच गांवों में पायलट प्रोजेक्ट भी शूरू कर दिया है। दहिया ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वो इस समस्या के निपटान के लिए वैकल्पिक तकनीक का इस्तेमाल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here