कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा से विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली

0
1118
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 24 Dec 2020 : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज वीरवार को दोपहर बाद बल्लभगढ़ ब्रह्मणवाड़ा स्थित फरीदाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के घर पहुँचे। वहाँ उन्होंने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों से शिष्टाचार मुलाकात की और परिवार की कुशल मंगल बारे जानकारी ली। इसी बीच मंत्री ने शहर में पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व पार्षद दयाचंद यादव के घर जाकर उनका हालचाल जाना। इसके अलावा अपने कार्यकर्ता सत्यप्रकाश शर्मा से भी उनका हालचाल जानकर विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो के बारे में जानकारी ली।वही  स्थानीय निवासी विमल कौशिक से भी उनके घर पर पहुँचकर शहर में कालोनी वासियों को आने वाली परेशानियों और समस्याओ के बारे में जानकारी ली। कालोनी वासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के लिए धन्यवाद कर उनका आभार व्यक्त किया और मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मोके पर पारस जैन, बृजलाल शर्मा, कौशल शर्मा मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here