डीएवी शताब्दी कॉलेज पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स का आयोजन

0
899
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 Feb 2020 : डीएवी शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद में पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों के लिए ब्रिज कोर्स का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को करियर के प्रति जागरूक करना व उनकी तकनीकी शिक्षा के कौशल को बढ़ाना था। वर्तमान में ऐसे कोर्स विश्वविद्यालयों और महावद्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं जो विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति जानकारी प्रदान करते हैं और सफलता की ओर अग्रसर करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्वानों ने शिरकत की। ये कोर्स लगभग 14 दिन चला जिसमें अनेक विषयों पर विद्यार्थियों को शिक्षा दी गई। ये विद्वान अनेक विश्वविद्यालयों के साथ साथ जानी- मानी कम्पनियों के साथ जुड़े हुए थे। इस कोर्स में बाहरी संकायों के साथ साथ आंतरिक संकायों के प्रोफेसर्स भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आरम्भ प्रिंसिपल डॉ. सतीश आहूजा ने किया व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने बताया कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ – साथ करियर को सुदृढ़ करना भी है। यह कोर्स प्राचार्य का उद्देश्य पूरा करने का एक अथक प्रयास है। इस कोर्स में विभाग के लगभग 100 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज की और अपने करियर से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस कार्यक्रम में पर्यटन की महत्वपूर्ण इकाई – विदेशी भाषाओं की पर्यटन क्षेत्र में भूमिका को भी समझाया। इस दौरान फ़्रेंच व जर्मन भाषाओं के विद्वान भी मौजूद रहे।

इन 14 दिनों के दौरान मुख्य वक्ता – डॉ अमित कुमार सिंह ( सेंट्रल विश्वविद्यालय, सिक्किम), डॉ. शिल्पी( महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक), हिना नागपाल, कुनाल भाटिया, डॉ. शिखा अहलावत, ललित कुमार आदि रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन विभाग व इससे जुड़े विषयों पर संक्षेप में समझाया। इसके साथ साथ उन्होंने जॉब से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला।

विभाग के समन्यवक मुकेश बंसल ने भी विद्यार्थियों को इस कोर्स के बेहतर परिणामों के बारे में समझाया। कार्यक्रम का आयोजन व संयोजन विभागध्यक्ष अमित कुमार की देख रेख में हुआ। प्रो. मनजीत सिंह व अनुराधा उपाध्याय भी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here