भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगो की भावनाओं से कर रही खिलवाड़ : आनंद कौशिक

0
798
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Aug 2019 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद का विकास सिर्फ कांग्रेस शासनकाल में ही हुआ था, लेकिन भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगो की भावनाओं से खिलवाड करके फरीदाबाद का भव्य वैभव को कंलकिंत कर दिया है। पूर्व विधायक आनन्द कौशिक आज भारत कालोनी की इन्द्रा काम्पलैक्स में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे। श्री कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन कि रीड की हडडी होते हैं। बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी संगठन खड़ा नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है और यही कारण है कि काग्रेस पार्टी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में जानी जाती हैं। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक भी विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर इन्द्रा काम्पलैक्स के लोगों ने पूर्व विधायक आनंद कौशिक और बलजीत कौशिक का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आनन्द कौशिक ने कहा कि युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाली सिर्फ कांग्रेस पार्टी हैं जिसने बिना अमीर गरीब का भेदभाव किए, हर वर्ग के युवा को नौकरी देने का काम किया। आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान सबसे अधिक है। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा के विधायक विपुल गोयल ने लोगों को बरगला कर, विकास के नाम पर झूठे सपने दिखाए। उन्होंनेे कहा कि अवैधता के नाम पर विकास कार्यों से इन्द्रा काम्पलैक्स अछूता नजर आता है। जबकि इस कॉलोनी की वैध करार दिया जा चुका है। आज कॉलोनी में हालत यह है कि सडक़, लाइट, पानी कि कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जबकि कांग्रेस राज उनके भारत कॉलोनी की इन्द्रा कॉन्पलेक्स में आज जो भी कार्य हुए हैं वह विधायक आनंद कौशिक की देन है उन्हीं के राज में सभी कार्य शुरू किए गए थे। बिजली के खंबे, ट्रांसफार्मर सडक़, लाइट, पानी की व्यवस्ता जैसे अनेकों कार्या व जो कॉलोनी वासियों की जरूरत थी वह सभी सुविधाएं उस दौरान पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कांग्रेस राज में पूरा करवाया गया था। श्री कौशिक ने कहा आज समाज का कोई भी वर्ग भाजपा के शासन में संतुष्ट नहीं दिखाई देता, चाहे वह व्यापारी, किसान, मजदूर हो या कर्मचारी वर्ग। भाजपा द्वारा किए गए वादों में से किसी भी वर्ग को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। आम आदमी को जीवन जीना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं भारत कालोनी के इन्द्रा काम्पलैक्स वासियों ने श्री कौशिक से अपनी पीड़ा बतााते हुये कहा कि ने कहा कि मौजूदा विधायक विपुल गोयल आज तक इन्द्रा कालोनी में नहीं पहुंचे, विकास तो दूर की बात है अगर थोड़ा बहुत कार्य इस कालोनी में हुआ तो विपुल के समर्थकों का। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि प्रदेश में आज गुंडाराज कायम हो गया है। आज हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, बेटी बचाओ नारा देने वाली भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है। आज बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं आ रही है। आज ऐसी धटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी तरह पुलिस का कोई खौफ नहीं है। भाजपा लोगों को सुरक्षा जैसा नागरिक अधिकार देने में भी नाकाम होती नजर आ रही है। इसके अलावा भाजपा आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं देने तक में भी नाकाम साबित हो रही है। जिस वजह से फरीदाबाद विधानसभा की कई ऐसी कालोनियां जो भाजपा के शासन विकास से आज तक अछूती हैं। इस अवसर पर भारत कालोनी की इन्द्रा काम्पलैक्स के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कांग्रेस के लिए बढ़-चढकऱ प्रचार करने का प्रण लिया और दोबारा से हरियाणा को उसका खोया हुआ स्वाभिमान और वैभव दिलाने का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल कुमार महेश वशिष्ठ धीरज कुमार नवीन सिंह प्रमोद सिंह आदित्य सिंह आशीष वशिष्ठ दिनेश शर्मा मनोज सुभाष यादव मलखान सिंह सूरज प्रमोद सिंह विजय वशिष्ठ महेश चंद योगेश जी गंगाराम गोयल राजकुमार यादव डी एल शर्मा रवि कुमार इंदर गुप्ता सलाम चौब, रोशनी चोकर, सीमा सिंह, निशा चौबे, रूपा, फूलमाला, ममता, सुनीता शर्मा, सुधा सिंह, सोनिका सिंह, इंदु राय, मिथिलेश, गुडिय़ा, बबीता ठाकुर, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here