May 3, 2025

23 व 24 दिसम्बर को जिला पदाधिकारियों का होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण : गोपाल शर्मा

0
101
Spread the love

फरीदाबाद 10 दिसम्बर । भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, भाजपा मंडल अध्यक्षों और मोर्चे के जिला अध्यक्षों के साथ भाजपा की संगठनात्मक बैठक सपन्न हुई। बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विधानसभाओं में आयोजित होने वाले त्रिदेव सम्मलेन, जिला पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, मंडलों की कार्य समिति की बैठक, संगठन की कार्य पद्धति आदि संगठनात्मक विषयों और संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की। जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि जिला पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग 23 व 24 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा, जिसमे विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि संगठन में उनकी भूमिका और कार्यशैली और अत्यधिक प्रभावी हो सके। 19 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में एक ही दिन सभी मंडलों की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके विषय में भी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से चर्चा की गई। 25 दिसम्बर देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिवस को सुशाशन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 26 दिसम्बर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सुने और हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुनाएँ। 23 जनवरी भारत माता के लाल वीर शहीद सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में फरीदाबाद के सभी वार्डों में 75 लोगों के समूह में राष्ट्रगीत वन्देमातरम गाकर देश के लिए उनकी शहादत को नमन किया जाएगा। गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखें और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। बैठक में जिला पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।

आज की बैठक में ललित बंसल जिला विस्तारक, जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल,आर.एन सिंह, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह, अनिल नागर, पंकज रामपाल, लखमी चन्द भारद्वाज, संजीव भाटी, जिला सचिव हरेन्द्र भडाना, मुकेश अग्रवाल, पुनीता झा, सुनीता बघेल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित मिश्रा, सोशल मीडिया सह संयोजक प्रिया सहगल, सचेत जैन, मोर्चों के जिला अध्यक्ष नरेश नम्बरदार, पंकज सिंगला, राजबाला सरधाना, लाजर रंजीत सेन, भगवान सिंह, सुखबीर मलेरना, प्रवीण चौधरी भाखरी, धर्म राव, नरेन्द्र जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष और सोशल मीडिया व मीडिया टीम के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेI

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *