May 3, 2025

नारी शक्ति भारतीय संस्कृति में देवी का रूप है : एस एस बांगा

0
202
Spread the love

Faridabad News, 08 March 2021 : विक्टोरा टूल्स द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को अपने सभी प्लांट में विभिन्न गतिविधियों के माधयम से खास बनाया| इस मौके पर विक्टोरा टूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एस एस बांगा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का रूप माना गया है जो विश्व के लिए उदाहरण है| भारत में महिलाएं अब खेल से लेकर बिजनेस तक के मैदान में कामयाबी की कहानियां लिख रही हैं। महिलाओं को रोजगार में हिस्सेदारी के साथ साथ आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करने से देश की आधी आबादी का विकास होगा अपितु इनके साथ ही देश का भी विकास होगा| श्री बांगा जी ने बताया कि विक्टोरा टूल्स नारी शक्ति को रोजगार के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करता रहेगा|

एस एस बांगा ने बताया की महिलाओं के लिए समर्पित ये दिन बहुत खास होता है इसी निमित सभी प्लांट के महिला कर्मचारी को अलग अलग कार्यक्र्म के माध्यम से प्रोत्साहित व् जागरूक करने के प्रयास किया गया| महिलाओं के सम्मान में विक्टोरा टूल्स में हर साल इंटरनेशनल वूमेंस डे बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है| इस मौके पर विक्टोरा टूल्स में संगोष्ठी के माध्यम से परिवार, समाज व् अपने कार्य स्थल से सम्ब्नधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी| सभी प्लांट में महिलाओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया| इस मौके पर विक्टोरा लिफ्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर सतवीर बांगा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *