May 3, 2025

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता चलाएंगे ‘पोल खोल अभियान’

0
201
Spread the love
Faridabad News, 07 March 2021 : देश में निरंतर बढ़ रही महंगाई को लेकर अब कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल के मोहना रोड स्थित कार्यालय पर एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनम चौहान और कांग्रेस सेवादल महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता शर्मा मौजूद रही। बैठक में पहुंचने पर कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बुक्के देकर उनका स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के अलावा भाजपा सरकार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को लेकर विचार विमर्श किया गया और आगे की रूपरेखा बनाई गई। बैठक को संबेाधित करते हुए पूनम चौहान और सुनीता शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि देश व प्रदेश में जहां एक ओर बेरोजगारी व महंगाई की समस्या अपनी चरमसीमा पर पहुंच चुकी है वहीं रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, पिछले कुछ महीनों में ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम 225 रुपये तक बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे आम गृहणी के रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा की जनता की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस सेवादल सदैव तत्पर रही है और आने वाले समय में और अधिक ताकत के साथ इस लड़ाई को लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाकर इस सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी। इस मौके पर मनोज अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का सहयोग और साथ हमारे लिए बहुमूल्य है और  पूनम चौहान के कुशल मार्गदर्शन में संजय त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल, फरीदाबाद की टीम आज स्तर पर जनता की आवाज को बुलंद कर रही है। उन्होंने आगे कहा की बल्लभगढ़ विधानसभा में कांग्रेस सेवादल अग्रणी भूमिका में है और उनके सहयोग से हम निरंतर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है पेट्रोल-डीजल के दाम भी दिनोंदिन बढ़ाए जा रहे हंै। इससे पेट्रोलियम कंपनियों को तो लाभ पहुंच रहा है लेकिन आम जनता की कमर टूट रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करके इस सरकार का असली चेहरा लोगों के समक्ष उजागर करने का काम करे। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव संजय त्यागी, युवा नेता शुभम कसाना, अजित तोमर, दीपक शर्मा, धर्मवती, ललित मथादु, उत्कर्ष त्यागी, राहुल गुप्ता, सत्य प्रकाश, प्रताप शर्मा, राजकुमार नेता जी सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *