May 3, 2025

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लगभग 260 लाख रुपये के विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत

0
114
Spread the love

Faridabad News, 24 Aug 2020 : हरियाणा के परिवहन तथा खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा सोमवार को सायं लगभग 1 करोड़ 30 लाख की लागत है करीब 2 किलोमीटर लम्बी 100 फुट रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य की विधिवत शुरुआत नारियल फोङ कर की। वहीं 40 लाख रूपये की धनराशि की लागत से बनने वाली 5 गलियां पांच भाई साबुन फैक्ट्री के साथ वाली और 90 लाख रुपये की धनराशि की लागत से 8 गलियां सुभाष कालोनी में कंक्रीट सीमेंटिड गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया।

बल्लभगढ़ वासियों ने फूल मालाओ से कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का गगन भेदी नारों के साथ स्वागत किया। लोगों ने मूलचंद शर्मा को विकास पुरुष की संज्ञा दी है।

कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने लोगों को अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास का पहिया घूम रहा है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को हरियाणा में विकास कार्यों के लिए राल माडल हल्का बनाकर चहुमुखी विकास करवा जाएगा। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइटो सहित शिक्षा, चिकित्सा और अन्य तमाम मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने की कोशिश करेंगे।

बल्लभगढ़ के राल माडल विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास कार्यों के लिए सरकार के धन की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर पार्षद हरप्रसाद गोड़, रविन्द्र वैष्णव, विनोद गोस्वामी, महेश गोयल, लखन बैनीवाल,योगेश शर्मा, संजीव, पारस जैन, कपिल, गजेंद्र वैष्णव, अशोक शर्मा सहित एमसीएफ के अधिकारियों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *