May 3, 2025

शिक्षा के प्रति विशेष लगाव पैदा करे बच्चे : नितिन सिंगला

0
14
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद विधानसभा के युवा अध्यक्ष नितिन सिंगला ने कहा है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की दूरगामी एवं सकारात्मक सोच के चलते आज भारत विश्व की मजबूत शक्ति बन गया है। पंडित नेहरु ने अपने प्रधानमंत्री काल में कृषि सहित देश को आर्थिक रुप से मजबूत करने का काम किया, आज उन्हीं की दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज देश विकास की राह पर अग्रसर है। श्री सिंगला पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस के अवसर पर नहरपार स्थित भारत कालोनी में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके युवा कांग्रेसियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गरीब बच्चों को गर्म कपड़े, फल व पाठ्न सामग्री भी वितरित की।

उन्होंने कहा कि चाचा नेहरु को बच्चों से विशेष लगाव व स्नेह था इसलिए उन्हें जब भी समय मिलता था, वह बच्चों के बीच जाकर समय व्यतीत करते थे, यही कारण है कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। युवा नेता नितिन सिंगला ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पंडित जवाहर लाल नेहरु की परछाई बनकर उभर रहे है तथा उनके दिलों में भी देश के गरीब, शोषित, पिछडों व मेहनतकश जनता के प्रति विशेष लगाव व स्नेह है। राहुल गांधी आज देशभर में इन सभी वर्गाे की आवाज को बुलंद कर आम गरीब आदमी की आवाज बनने का काम कर रहे है। उन्होंने उपस्थित बच्चों से आह्वान किया कि वह शिक्षा के प्रति विशेष लगाव पैदाव करे क्योंकि बच्चे कल का भविष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है और शिक्षा ही सही मायने में सबसे अच्छा मित्र साबित होती है।

इस अवसर पर डा. इंद्राज सिंह, किशन शर्मा, ललित चौधरी, रामकिशन सिंह, डा. भाटी, मनमोहन शर्मा, प्रकाश सिंह, सोनू दहिया, कपूर चंद अग्रवाल, शिवाकुमार, दीपक पांचाल, करण कुमार, ओमप्रकाश सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *