May 7, 2025

चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसी प्रत्याशी को मिला लोगों का भरपूर समर्थन

0
45632
Spread the love

Faridabad News, 06 Oct 2019 :  फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत गांव अजरौंदा, सेक्टर-8, सेक्टर-11, संत नगर, वाल्मीकि बस्ती, सेक्टर-7 सहित कई जगहों पर जनसंपर्क करके लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान जगह-जगह लखन सिंगला का लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उनके इस चुनावी समर में जुट जाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क अभियान के तहत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों के भाजपा शासनकाल पर अगर निगाह दौड़ाई जाए तो भाजपा ने केवल और केवल कागजों में विकास किया है, जबकि जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। उन्होंने भाजपाईयों की कथित स्मार्ट सिटी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है, लोग खुले में शौच करते है, सीवरेज व नालियां ओवरफ्लो हो रही है क्या यही स्मार्ट सिटी की परिभाषा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर आई मोटी रकमों को भाजपाईयों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर हड़पने का काम किया है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद स्मार्ट नहीं बल्कि डर्टी सिटी बन गई है। लोगों को बिजली, पानी, सडक़ें व सीवरेज जैसे जनमुद्दों के लिए सडक़ों पर उतरकर धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे है, इसके बावजूद भाजपाई विकास की झूठी बात कर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता भाजपाईयों के जुमलेबाजी में फंस गई थी परंतु यह चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों का चुनाव है और इस चुनाव में जनता भाजपा को उसकी जमीनी हकीकत दिखाते हुए सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर जनता ने उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा तो वह विश्वास दिलाते है कि फरीदाबाद विधानसभा को वास्तव में स्मार्ट व विकसित सिटी बनाने का काम करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *