May 3, 2025

डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में हरियाणा महिला आयोग द्वारा महिला सुरक्षा पर वार्ता का आयोजन

0
653
Spread the love

Faridabad News, 06 Sep 2019 : एन एच 3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में हरियाणा महिला आयोग द्वारा निर्देशित कॉलेज के महिला सेल ने महिला सुरक्षा पर वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा महिला आयोग की सदस्या रेनू भटिआ ने बच्चो को सम्बोधित की| रेनू भटिआ ने महिलाओं से संबन्धित बढ़ते अपराध और साइबर क्राइम से निपटने के बारे चर्चा के दौरान हरियाणा में युवा लिंग अनुपात पर जोर देते हुए कहा की सामजिक बदलाव में आज के युवा का अहम योगदान हो सकता है| रेनू भटिआ ने डी ए वी शताब्दी कॉलेज के प्राचार्य की तारीफ करते हुए कहा की डॉ सतीश आहूजा अपने कॉलेज छात्रों के साथ सामाजिक जागरूकता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है| भटिआ ने बच्चो को कहा की ग्रामीण इलाके की लड़कियों के बिच जा कर उन्हें उच्च शिक्षा जैसे मुद्दे के बारे में जागरूक करे| प्रचार्य डॉ सतीश आहूजा ने हरियाणा महिला आयोग को धन्यवाद देते हुए कहा की आयोग द्वारा निर्देशित कार्यक्र्म से कॉलेज द्वारा चलाये जा रहे समाज व् महिला के प्रति नियमित रूप से जागरूकता अभियान को बल मिलेगा| प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने छात्रो से कहा की समाज से हमे बहुत कुछ मिलता है बदले में हमे भी समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए इससे सुदृढ़ समाज का निर्माण होगा जो मजबूत राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होगा| इस कार्यक्र्म में लोक अदालत के स्थाई सदस्य एस के सचदेवा, एम् जी फ के निदेशक डॉ मुकेश गंभीर, महिला थाना की एस एच ओ गीता उपस्थित रही| कार्यक्र्म की सह संयोजिका ने बताया की कॉलेज के 900 छात्रों ने इस कार्यक्र्म में भाग लिया| इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका डॉ दिव्या त्रिपाठी, सह संयोजिका डॉ सुनीति आहूजा, डॉ रूचि अरोड़ा, डॉ अंकुर अग्रवाल, अंजलि मनचंदा, सोनिआ भटिआ, प्रिया कपूर व् अन्य शिक्षक मौजूद रहे|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *