May 2, 2025

धर्मबीर भड़ाना ने आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

0
1023
Spread the love

Faridabad News, 02 June 2019 : आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना अपने साथियों जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी, लोकसभा अध्यक्ष जोगेन्द्र कौशिक, कुलदीप कौशिक, सुमनलता, करण डागर, मंजीत सैनी, रणधीर भड़ाना, के वी भड़ाना, गीता शर्मा, शीशपाल नंबरदार, विनोद भाटी, नरेन्द्र सरोहा, हीरालाल सरोहा, एस के बंसल, हीरालाल सोनी, धर्मेन्द्र आदि के साथ रोहतक पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द को गुलदस्ता भेंट कर उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त टीम फरीदाबाद राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने विशेष रूप से सिरकत की और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा एवं रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने भी अपने ओजस्वी रखते हुए कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द के कुशल नेतृत्व में लड़े जाएंगे। जिस प्रकार से उन्होंने हरियाणा में संगठन को मजबूत किया है, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उन पर पूरा भरोसा कायम है। भड़ाना ने कहा कि नवीन जयहिन्द एक सुलझे हुए मेहनती नेता हैं। पार्टी ने उनके नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छुआ है। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में नए जोश एवं उत्साह के साथ आप कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। नवीन जयहिन्द के नेतृत्व में हरियाणा में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा चुनावों से इतर हटकर लोग अब जमीन पर हुए कार्यों को देखना चाहते हैं, जहां पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल नजर आई है। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं को न तो कांग्रेस और न भाजपा हल कर पाई है। इसलिए प्रदेश की जनता के पास एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है, जो दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *