May 3, 2025

अरविन्द केजरीवाल व दुष्यंत चौटाला का फरीदाबाद में रोड शो आज : जयहिन्द

0
12563
Spread the love

Faridabad News, 27 April 2019 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व जननायक जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत चौटाला रविवार को फरीदाबाद लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद के समर्थन में रोड शो करेंगे , जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

पंडित नवीन जयहिन्द ने फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस रोड़ के माध्यम से अरविन्द केजरीवाल व दुष्यंत चौटाला दिल्ली के एतिहासिक काम जनता को बतायेंगे। फरीदाबाद के लोग भाजपा को पूरी तरह से नकार चुके है। इस रोड़ शो के बाद चुनाव–प्रचार गति पकड़ेगा व फरीदाबाद की जनता तक भाईचारे का संदेश लेकर जायेंगे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो आम जनता के लिए एतिहासिक काम किये है, 1 रूपये यूनिट बिजली, 20 हजार लिटर फ्री पानी, बढिया सरकारी स्कूल-अस्पताल, फ्री दवाइयां, फ्री टेस्ट (एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स –रे ), व्यापारियों से वसूलें जाने वाले अनाप-शनाप टैक्स बंद करवाए , मोहल्ला क्लिनिक, किसान को 20 हजार रूपये प्रति एकड़ मुआवाजा , 2616 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य , शहीद के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद जैसे काम जो आज तक कोई भी सरकार नही कर पाई है। इन्ही सभी कामों का फरीदाबाद लोकसभा के हर घर तक लेकर जायेंगे। फरीदाबाद की जनता आप व जजपा के गठ्बन्धन को स्वीकार कर चुकी है।

पंडित नवीन जयहिन्द ने भाजपा पर फरीदाबाद लोकसभा को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुआ कहा कि फरीदाबाद में सड़क पक्की हुई न गलियां बनी है | घरों में न पीने का पानी पहुँच रहा है। बच्चों के पढने के लिए स्कूलों में न कमरों की व्यवस्था है | सरकारों अस्पतालों में न दवाइयों की व्यवस्था न डॉक्टर है। यहाँ के सांसदों ने सिर्फ अपने घर भरे है | आम आदमी पार्टी ने कोई झूठे वादे नही किये | काम करके दिखाया है | सिर्फ नाम बदलने से विकास नही होता है | नाम चाहे लन्दन रख दो लेकिन काम किये बैगर हालात नही सुधरते है | ये चुनाव नहीं नवीन जयहिन्द नही बल्कि फरीदाबाद की जनता लड़ेगी और जीतेगी | भाजपा ने सिर्फ जनता को धर्म-जाति के नाम पर बांटने का काम किया | हरियाणा को जातिवाद नही भाईचारा चाहिए | जनता की बीच जायेंगे और जनता से सुझाव लेंगे | भ्रष्टाचारियों को सबसे पहले फरीदाबाद से झाड़ू मर कर साफ़ करेंगे |

जयहिन्द ने कहा कि ये रोड शो दोपहर 2 बजे शुरू हो कर फरीदाबाद की 5 विधानसभाओं फरीदाबाद ओल्ड , तिगाव, फरीदाबाद एनआईटी , बल्लबगढ़ , बडखल में होगा | यह रोड शो सेक्टर-37 फरीदाबाद से शुरू होकर सराय मार्किट , अशोका एन्क्लेव , खेडी पुल बाईपास |तिगाओ रोड फरीदाबाद ग्राम, तिगांव मेन, बल्लबगढ़ रोड , नीमका जेल , सेक्टर -2 | बल्लभगढ़ आंबेडकर चौक, घंटाघर चौक, गुप्ता होटल. आकाश सिनेमा , मेन मथुरा रोड़, बाटा पुल, हार्डवेयर चौक, प्याली चौक, 60 फिट रोड, एयर फ़ोर्स, नंगला ,गौंची , पाली धोज, बडखल चौक , बडखल फ्लाई ओवर, ओल्ड फ्लाई ओवर, सब्जी मंडी, सेक्टर–17 से प्रेम नगर झुग्गी पर खत्म होगा |

आप व जजपा के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिन्द ने सदन में आप व जजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जिसमे कल के रोड़ शो को लेकर चर्चा हुई व आगामी रणनीति बनाई गई |

इस मौके पर आप के जिला अध्यक्ष हरेंदर भाटी, जजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर राजा राम , जजपा प्रवक्ता अरविन्द भारद्वाज, अरविन्द सरदारा, शशी बाला मैडम, विनोद भाटी, बेद प्रकाश बेदी सहित आप व जजपा के पदाधिकारी मोजूद रहे |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *