May 3, 2025

ट्रेड टैक्स के नाम पर व्यापारियों से ठगी कर रही भाजपा : सिंगला

0
Lakhan kumar singla
Spread the love
Faridabad News, 24 Nov 2018 : नोटबंदी और जीएसटी के बाद व्यापारियों से लूटने के लिए भाजपा सरकार ने नया ट्रैड टैक्स वसूलना शुरू किया है जिससे पहले से बदहाल व्यापारियों में बड़ा गुस्सा पनप रहा है। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने कही।
सिंगला ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सत्ता में आने के बाद आम आदमी, कमेरे और व्यापारी सभी वर्गों को बर्बाद करने का काम किया है। इस बार के अपने सत्ता काल में भी भाजपा आम आदमी के लिए काल बनने पर तुली हुई है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे काले कानूनों के बाद भाजपा ने अब व्यापारियों से टै्रड टैक्स वसूलने का काम शुरू किया है। व्यापारियों को 20-25 हजार रुपयों के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जबकि अनेक दुकानदारों की इतनी आमदनी भी नहीं है।
एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि वर्ष 1994 में लागू हुए नगर निगम कानून को आज करीब ढाई दशक बाद अचानक लागू कर भाजपा व्यापारियों को लूटने का काम कर रही है या इसके पीछे उनको डराने की कोई चाल है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंगला ने कहा कि निगम को टैक्स लेना है तो लागू करने के समय का स्लैब ले, वो आज बढ़े हुए स्लैब्स के नोटिस भेजकर व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जिसका डटकर विरोध होगा।
उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने पूरे देश में जीएसटी लागू किया है तो यह दूसरा टैक्स कैसे वसूल किया जा सकता है जबकि व्यक्ति पहले से अपने हाउस टैक्स और इनकम टैक्स भी दे रहा है। एक देश में दो टैक्स इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताते हैं। सिंगला ने नगर निगम प्रशासन से अपील की कि वह व्यापारियों के साथ एक सहमति कमेटी बनाकर इस मामले को सुलझाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *