May 2, 2025

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाई गई प. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

0
13
Spread the love

Faridabad News, 25 Sep 2018 : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जिला सचिव मदन पुजारा के अशोका इन्कलेव स्थित कार्यालय पर मनाई गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव मदन पुजारा द्वारा की गयी। कार्यक्रम की शुरूआत प. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने कहा कि जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता दीनदयालजी का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुर्नरचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। दीनदयालजी को जनसंघ के आर्थिक नीति के रचनाकार बताया जाता है। आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य समान्य मानव का सुख है या उनका विचार था। विचारदृस्वातंत्रय के इस युग में मानव कल्याण के लिए अनेक विचारधारा को पनपने का अवसर मिला है। इसमें साम्यवाद, पूंजीवाद, अन्त्योदय, सर्वोदय आदि मुख्य हैं। इस अवसर पर जिला सचिव मदन पुजारा ने कहा उपाध्यायजी नितान्त सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनके हिंदी और अंग्रेजी के लेख विभिन्न पत्र.पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते थे। केवल एक बैठक में ही उन्होंने चन्द्रगुप्त नाटक लिख डाला था। दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को जयपुर जिले के धानक्या ग्राम में नाना चुन्नीलाल के यहाँ हुआ था।

इस अवसर पर सराय मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, मंडल महामंत्री प्रमोद गोस्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला मोर्चा राजा बाला सरधाना, मण्डल मीडिया प्रभारी अजय धीमान, अशोका मैन मार्किट के प्रधान अनिल शर्मा,मनीष शर्मा, मास्टर हाकिम चंद, एस के पुरी, एल आर गोयल, उपकार पचौरी, ओ पी कालरा, गिरीश शर्मा, जी डी जोशी, वी के चावला, एच के सिंह, करन भान, राहुल पाण्डे सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

इस मौके पर क्षेत्रवासियों की कुछ समस्याओं का निदान भी माननीय मंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर ने मौके पर ही किया जिसका क्षेत्रवासियों ने आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने सभी का आभार जताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *