May 2, 2025

अटल जी एक सम्पूर्ण व्यक्तित्व के स्वामी थे : अनीता शर्मा

0
89
Spread the love

Faridabad News : भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता अनीता शर्मा ने अपने आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की याद में एक शोक सभा का आयोजन किया और इस मौके पर शांति पाठ भी किया गया। इस मौके पर पं. गंगाराम शास्त्री, नारायण शर्मा, रविन्द्र रावत, गीता शर्मा, मनीषा सिंह, ममता राघव, रेखा नैन, अमरजीत, रमन रंधावा, कुसुम शर्मा, शैली बब्बर, अम्बिका शर्मा, अनीता राघव, सुभाष, संजीत एवं अनीता यादव आदि ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा को सम्बोधित करते हुए अनीता शर्मा ने कहा कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनका युं अकस्मात चला जाना, पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आज उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली के चलते न केवल भाजपा अपितु सभी दलों के नेताओं ने उनको श्रद्धाूपर्वक श्रद्धांजलि दी है। इससे पता चलता है कि वो कितने महान थे। हर भारतीय की आंखों में आज आंसू हैं, वो लोगों के दिलों में हमेशा-हमेशा जीवित रहेंगे। भाजपा नेता अनीता ने कहा कि वो जितने महान थे और उन्होंने जिस प्रकार से देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया, यह सारा देश जानता है। वे महान कवि थे, जिनकी कविताएं दिल में समा जाती हैं। उन्होंने कहा कि वो एक सम्पूर्ण व्यक्तित्व के स्वामी थे, जो सभी गुणों से परिपूर्ण थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *