May 2, 2025

प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया

0
2
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद के उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी के दिशा निर्देशानुसार बाढ़ सुरक्षा प्रशिक्षण प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ मैं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन व चीफ वार्डन सिविल डिफेंस डॉक्टर MP सिंह के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार जोबल, एसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, जिला खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा व अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कृष्णकांत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके की।

इस कार्यक्रम में डॉ MP सिंह ने बताया कि बरसात के समय पर अधिकतर पेड़ पौधे टूट जाते हैं और रास्ता अवरुद्ध हो जाता है जिस को तुरंत हटाना वन विभाग का काम है ,यदि किसी कारण से बिजली का खंभा गिर जाता है या बिजली फैल जाती है, तो बिजली विभाग के द्वारा उस पर काबू पाया जाता है। हताहत होने वाले घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्राथमिक सहायता देना और बेसिक लाइफ सपोर्ट करना मेडिकल विभाग का कार्य है। अधिक समय तक जब पानी भरा रहता है तो उससे जल जनित बीमारी फैल जाती हैं ,और पानी पीने लायक नहीं रहता है। उस समय पर उन बीमारियों पर काबू पाना पानी में क्लोरीन डालना दवाई गोली का ठीक प्रकार से व्यवस्था करना भी सिविल अस्पताल फरीदाबाद का ही काम है। यमुना में पानी अधिक आ जाने की स्थिति में यमुना के किनारे बसे गांवों को शिफ्ट करना होता है ।शिफ्टिंग के लिए पुलिस का साथ और सहयोग अनिवार्य होता है और उनके लिए एक ऊंचा स्थान निर्धारित किया जाता है। उस स्थान तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली की जरूरत पड़ती है और पानी को निकालने के लिए पंप सेट और जनरेटरों की जरूरत पड़ती है। बाढ़ के समय पर बहुत से जीव जंतु मर जाते हैं और पानी में सड़ते रहते हैं ,उनको भी निष्कासित करना पशुपालन विभाग का काम है और पशुओं की रक्षा सुरक्षा करना भी
उन्हीं का काम है ।

डॉक्टर MP सिंह ने सभी विभागों को विभागीय जानकारी दी। डॉ. MP सिंह ने कहा की प्राकृतिक आपदा कभी भी कहीं भी आ सकती है इसके लिए हमें पहले से ही तैयार रहना चाहिए। बाढ़ से पहले क्या सुरक्षा की उसके उपाय करने चाहिए और बाढ़ के दौरान क्या करना चाहिए और बाढ़ के बाद में क्या करना चाहिए उनकी विस्तृत जानकारी सभी अधिकारियों को विस्तार पूर्वक दी।

जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी इस विषय के प्रति बहुत गंभीर है ।इसलिए उन्होंने समय रहते ही सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से सभी जरूरी तैयारियां करने के लिए अपील की, ताकि संभावित जान माल के नुकसान से बचा जा सके।
इस अवसर पर बिजली विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, बी एंड आर, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, फायर ब्रिगेड के ऑफिसर पंच सरपंच, रेडक्रॉस विभाग से उपमंडलाधिकारी बल्लभगढ़ से उप मंडल अधिकारी फरीदाबाद से लेबर विभाग से स्वास्थ्य विभाग से राजस्व विभाग से व अन्य विभागों के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *