May 4, 2025

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता का आयोजन

0
6
Spread the love
Faridabad News : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रक्षा फिजियोयागा एवं मार्शल आर्ट एकेडमी ट्रस्ट ने बच्चों तथा बड़ो में जगरूकता तथा रूचि पैदा करने के लिए विभिन्न आयु वर्ग में निशुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में शहर से 150 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया तथा योग क्रियाएं व करतब दिखाकर अपनी योगयता तथा प्रतिभा को दिखाया। इस प्रतियोगिता का शुभांरभ ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. विनोद कौशिक ने विधायक श्रीमति सीमा त्रिखा,आईएमए अध्यक्ष डॉ.पुनिता हसीजा तथा के.एल मेहता शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष आनन्द मेहता के शुभ हाथो से दीप प्रज्जवलित करवाया। इस मौके पर डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि आज कल के दिनों में कसरत का लोकप्रिय रूप योग बन गया है। आज की तेज रफ्तार जिन्दगी में अनेक ऐसे पल है जो हमारी तेज गति पर रोक लगा देते है। उन्होनें  बताया कि हमारे पास अनेक कारण विद्यमान है जो तनाव चिडचिड़ाहट को जन्म देते है जिससे हमारी जिन्दगी अस्त व्यस्त हो जाती है। ऐसे में जिन्दगी को स्वस्थ तथा ऊर्जावान बनाए रखने के लिए योग एक ऐसी रामबाण दवा है जो दिमाग को शांत तथा शरीर को स्वस्थ रखता है। इस अवसर पर श्रीमति त्रिखा ने भी योग की महत्वता का व्याख्यान किया तथा प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों में आपसी प्रतिस्पर्धा तथा शारीरिक विकास बहुत अच्छे तरीके से होता है। आनन्द मेहता ने कहा कि योग से सबसे अधिक मानसिक विकास तथा आत्मविश्वास का जन्म बच्चों तथा बड़ो दोनों में होता है। डॉ. विनोद कौशिक ने फिटनेस मार्शल आर्टस एकेडमी के चेयरमेन राकेश खटाना,महासचिव नासिर हुसैन फ्यूजन फिटनेस एकेडमी, डॉ.संदीप आर्य ईएसआई मेडिकल कालेज एण्ड हास्टपीटल के योगाचार्य जिन्होनें बतौर जज बच्चों का आंकलन किया। इस प्रतियोगिता तथा समारोह को कामयाब बनाने में श्रीमति दीपिका एबी प्रधानाचार्य,श्रीमति नविता कौशिक कॉडीनेटर तथा कुमारी रक्षा को सराहनीय मेहनत के लिए स्मृति चिन्ह्र देकर सम्मानित किया गया। बतौर जज डॉ. पूनम चानना तथा श्री छवि कुमार वशिष्ठ रहे। इस प्रतियोगिता में 4-10 वर्ष आयु ग्रुप में लड़कों में प्रथम परम तथा प्रतीक को द्वितीय स्थान मिला। लड़कियों में प्रथम शोभा तथा द्वितीय करूणा रही। 10 से 20 आयु वर्ग में  लड़कों में प्रथम हर्ष कौशिक,द्वितीय गुरूप्रीत सिंह। लड़कियों में प्रथम शिवानी व द्वितीय साधना। 20-30 आयु ग्रुप में लड़कियों में लिपिका अग्रवाल प्रथम व द्वितीय अर्चना।  30 से ऊपर आयु ग्रुप में लड़कियों में सुरभी प्रथम व नाहीन द्वितीय रही। स्पेशल चाईल्ड अवार्ड के लिए धान्या प्रताप को नामित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *