April 30, 2025

कृष्णपाल गुर्जर ने 20 करोड़ की लागत से डाली जाने वाली सीवरेज लाइन का किया शुभारम्भ

0
253
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बड़खल हलके के गांव लकड़पुर, दयाल बाग व शिव दुर्गा विहार कालोनी के विकास हेतु की गई घोषणानुसार आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और बड़खल हलके की विधायक सीमा त्रिखा ने संयुक्त रूप में बतौर मुख्य अतिथ पधार कर इस क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से डाली जाने वाली सीवरेज लाइन का शुभारम्भ किया। फरीदाबाद नगर निगम द्वारा कार्यकारी अभियन्ता बिरेन्द्र कर्दम की प्रमुख देख-रेख में यह सीवरेज लाइन चालू वर्ष के अन्त तक बिछा दी जायेगी। जिससे लगभग दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बड़खल हलके के गांव लकड़पुर, दयाल बाग व शिव दुर्गा विहार कालोनी के विकास हेतु की गई घोषणानुसार आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और बड़खल हलके की विधायक सीमा त्रिखा ने संयुक्त रूप में बतौर मुख्य अतिथ पधार कर इस क्षेत्र में लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से डाली जाने वाली सीवरेज लाइन का शुभारम्भ किया। फरीदाबाद नगर निगम द्वारा कार्यकारी अभियन्ता बिरेन्द्र कर्दम की प्रमुख देख-रेख में यह सीवरेज लाइन चालू वर्ष के अन्त तक बिछा दी जायेगी। जिससे लगभग दो लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

कृष्णपाल गुर्जर ने इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की फितरत है आलोचना करना जबकि भाजपा की फितरत है काम करना । जिन कांग्रेसियों से पुलिया तक नहीं बनाई जा सकी वे आज विशाल पुलों को बनते हुए देख रहे हैं। विकास कार्यों के परिणाम स्वरूप पूरे देश-प्रदेश के साथ-साथ भविष्य में फरीदाबाद की जनता कांग्रेस को नकार कर और भाजपा को स्वीकार कर ही निर्णय तय करेगी। कांग्रेस को आज किसानों की याद आ रही है जबकि आजाद भारत के 70 वर्षों में 60 वर्ष सत्तासीन रह कर इन्हें किसान, गरीब, मजदूर दिखाई नहीं दिया। अगर 60 वर्षों में कांग्रेसी सरकारें काम करती तो आज इनकी पार्टी की यह दुर्दशा न होती।

श्री गुर्जर ने कहा कि हरियाणा को बने 50 वर्ष हो चुके हैं और इस अवधि के दौरान भी अधिकांश लगभग 40 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सरकारों ने विकास की अनेदखी की और  जम कर लूट खसोट करके जनता का शोषण किया। सन् 2005 से 2014 तक निरन्तर दो बार सत्ता में रही हुड्डा सरकार द्वारा भी फरीदाबाद के विकास बारे अनदेखी की गई जबकि फरीदाबाद से कांगे्रसी सांसद व प्रदेश में मंत्री भी निरन्तर बनते रहे। भाजपा की प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गत तीन वर्षों में 40 वर्षों के बराबर कार्य करके दिखाए हैं।

श्री गुर्जर ने कहा कि आज उनके पूरे संसदीय क्षेत्र सहित बड़खल हलके में भी विधायक सीमा त्रिखा की अनुपम देख-रेख में चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास कार्य धड़ा धड़ रूप में पूरे किए जा रहे हैं। लकड़पुर, दयालबाग व शिव दुर्गा विहार क्षेत्र में आरएमसी विधि से बनाई जाने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए तीन करोड़ रूपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा अन्य मूलभूत सुविधाओं बारे रखी गई शिकायतों को भी तुरन्त निपटाने बारे सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिए।

सीमा त्रिखा ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में न केवल बड़खल बल्कि पूरे फरीदाबाद का विकास तीव्र गति सेे चल रहा है। दोनों सरकारों के नुमाईंदे केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री गुर्जर और व स्वयं वह भी मोदी-मनोहर की नीतियों व सुविधाओं को गांव गरीब, मजदूर व अपेक्षित वर्ग के दरवाजे तक पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। आज हरियाणा में मनोहर सरकार ने नौकरियों की भर्ती में पारदर्शिता के साथ-साथ पारदर्शी ट्रांसफर पाॅलिसी लाकर पिछली सरकारों में चल रहे करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार को समाप्त किया है। लकड़पुर, शिव दुर्गा बिहार , दयाल बाग व एसजीएम नगर पिछली सरकारों के दौरान विकास से उपेक्षित रहे और कांग्रेस ने इन क्षेत्रों की भोली-भाली जनता की भावनाओं का शोषण करके केवल सत्ता हथियाने का काम किया जबकि मनोहर सरकार बनने पर इस क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की पहली बार सरकारी पाइप लाईन बिछाई गई है।

इसके अन्तर्गत दो बूस्टर का निर्माण करके जनता के लिए निर्बाध बेहतर पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की गई है।  उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में आज हर व्यक्ति विकास की बहती इस अविरल धारा में अपने आपको भागीदार महसूस कर रहा है जबकि गत कांग्रेसी सरकारों ने जनता को अपना केवल वोट बैंक ही समझा। आने वाले समय में इस क्षेत्र में लगभग तीन करोड़ रूपये की लागत से आरएमसी सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जायेगा और शमशान घाट की समस्या का भी निदान किया जायेगा। श्रीमती त्रिखा ने उनके बड़खल हलके में चल रहे अनूठे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष सान्निध्य हेतु आभार प्रकट किया। क्षेत्र के मौजीज लोगों द्वारा श्री गुर्जर व श्रीमती त्रिखा को पुष्प गुच्छ व फूलमालाएं भेंट करके उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम के सम्बन्धित कार्यकारी अभियन्ता बिरेन्द्र कर्दम, एसडीओ नवल सिंह व कनिष्ठ अभियन्ता हवासिंह भाजपा नेता व क्षेत्रवासी हरेन्द्र भड़ाना, गजेन्द्र भड़ना (लाला जी) रमन जेतली, रवि कुमार, डी.एस. राणा, भगवान सिंह, अनुराग भण्डारी, राजेश चैधरी, अजय सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, नरेश सिंह, अनु यादव, रामा शर्मा, अंजू मिश्रा, सिल्वी जोसेफ, परमिन्दर कौर, पल्लवी सिंह, बुधराम भड़ाना, जगन्नाथ, रवि भड़ाना, एच.आर. त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, हरीश कुमार, के.सी. नेगी, एस.एस. ठाकुर, हीरालाल, सत्यम, आर.एस. भण्डारी, अरविन्द कुमार तथा आर.के. त्यागी सहित कई अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं गण्मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *