May 2, 2025

72 घंटे की हड़ताल : निगम मुख्यालय के समक्ष तीनों जोनों के हजारों कर्मचारियों ने लिया भाग

0
26 (2)

????????????????????????????????????

Spread the love

Faridabad News : 72 घंटे की हड़ताल के तीसरे दिन भी आज निगम मुख्यालय के समक्ष तीनों जोनों के हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया। तीसरे दिन भी निगम मुख्यालय में अपने-अपने कार्य से आए लोग बिना कार्य करवाए वापिस चले गए। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर के अलावा मार्किटों में गंदगी के अम्बार दिखाई देने लगे है।
निगम मुख्यालय पर हड़ताली कर्मचारियों ने भाग की। सभा की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला के प्रधान महासचिव नानकचंद खैरालिया ने की। मंच का संचालन कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया ने किया।
हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा की। 42 महीने बीत जाने के बावजूद भी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने एक बार भी अपने विभागों के कर्मचारियों से वार्ता तक नहीं की। विगत 18 मार्च को सोनीपत स्थित आवास पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर ज्ञापन देने के लिए हरियाणा प्रदेश की 16 परिषद, 67 नगर पालिका व दस नगर निगम के कर्मचारियों पहुंचे थे, लेकिन मंत्री ने सोनीपत में रहने के बावजूद उनका ज्ञापन नहीं लिया, क्योंकि मंत्री कविता जैन को इन गरीब सफाई कर्मचारियों में से बदबू आती है। आज भी नगर पालिका के पिछले 72 घंटे से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर है, लेकिन अभी तक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के वित्तायुक्त आनन्द मोहन शरण व शहरी स्थानीय विभाग के निदेशक को प्रदेश की जनता की कोई फ्रिक नहीं है। वह प्रदेश की जनता को गंदगी में धकेलने का काम कर रहे है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल स्वच्छ भारत व स्वच्छ हरियाणा का सपना को धूमिल कर रहे है।

वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की रोहतक में बीती रात आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया है कि सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों व जनता को आपस में लड़ाने का जो घृणित कर कार्य कर रहे है, वह इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। साथ ही संघ ने फैसला लिया है कि सरकार को और तीन दिन का समय दिया जाए ताकि वह जनता हित व कर्मचारी हित को देखें और हटधर्मिता को छोडक़र वार्ता करें। नहीं तो आगामी 12, 13 व 14 मई को पुन: 72 घंटे की हड़ताल की जाएगी अगर इसके बावजूद भी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की कुंभकरणी नहीं टूटी तो 14 मई को ही आगामी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय शहरी निकाय मंत्री व विभाग से संबंधित अधिकारियों की होगी।

हड़ताली कर्मचारियों को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आकर निगम मुख्यालय पर समर्थन किया और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भी निगम के हड़ताली कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन किया।

हड़ताल कर्मचारियों को बिजली कर्मी नेता अशोक कुमार, करतार सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठनकर्ता विरेन्द्र सिंह डंगवाल, कर्मवीर नागर, पर्यटन विभाग से डिगम्बर डागर, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के प्रदेश उपाध्यक्ष देवीराम धौज, दिनेश कुमार, मनोज बालगुहेर, अशोक कुमार, सुभाष फेंटमार, सोमपाल झिझोटिया, रघुबीर चौटाला, प्रेमपाल, जितेन्द्र छाबड़ा, दान सिंह, बल्लू चिण्डालिया, रविन्द्र टांक, नरेन्द्र भगवाना, देशराज डाबर, महेश मंगू, विरेन्द्र भंडारी, वेद भड़ाना, परशराम अधाना, सतीश पहलवान, योगेश शर्मा, रोहताश रेढू, विरेन्द्र कुमार, विनोद, माया, कमला, कमलेश, ब्रजवती, ममता, सलोचना, सुनीता, इन्द्रा, ज्ञानो देवी आदि ने सम्बोधित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *