May 3, 2025

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडर हम सभी के आदर्श : महेश गिरी

0
15
Spread the love
New Delhi News : भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी ने आज भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न ‘‘बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर’’ की जंयती पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वश्री ओ0पी0 शर्मा विधायक, महापौर नीमा भगत, निगम पार्षद अंजु कमलकांत, गुंजन गुप्ता, अर्पणा गोयल, संजय गोयल, निर्मल जैन व विवेक काबरा, अलका आहूजा, राजेश अग्रवाल, विवेक भनौट तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. व भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहें।
सांसद महेश गिरी ने कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा हेतु अपनी सांसद निधी से स्टील की सीढ़ियां व छत्र हेतु 5.15 लाख का आवंटन पत्र अम्बेडकर फाउन्डेशन समिति व निगम अधिकारियो को सौपा।
आज के कार्यक्रम में अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि बाबासाहेब ने अपने कठिन संर्घष और कठोर परिश्रम से उन्होंने प्रगति की ऊंचाइयों को स्पर्श किया था। अपने गुणों के कारण ही संविधान रचना में, संविधान सभा द्वारा गठित सभी समितियों द्वारा 29 अगस्त, 1947 को “प्रारूप-समिति” के अध्यक्ष पद के लिये बाबा साहेब को चुना गया। प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. आंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। उन्होंने संविधान में समाज के पद-दलित वर्गों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों के उत्थान के लिये विभिन्न संवैधानिक व्यवस्थाओं और प्रावधानों किया व परिणाम स्वरूप भारतीय संविधान सामाजिक न्याय का एक महान दस्तावेज बन गया। सांसद ने कहा कि जब माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने एक बात कही कि भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का जो योगदान समाज के उत्थान के लिए रहा उसके लिए उनसे जुड़े हर स्थान को तीर्थस्थल का दर्जा प्राप्त होना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *