भगवामय हुआ बंगाल,  भाजपा की विराट जीत पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

फरीदाबाद 05 मई। बंगाल असम और पांडिचेरी में NDA की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। जनता ने तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति को नकारते हुए विकास और पारदर्शिता के मार्ग को चुना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने “नारी शक्ति वंदन” अधिनियम को संसद में गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया जिसे जनता देख रही है और बंगाल हो या असम हो महिलाओं ने अपने अपमान का बदला ले लिया है और आगे भी जितने चुनाव होंगे महिलाएं हर चुनाव में उन्हें हराएँगी और सबक सिखाएंगी ।            

पंकज पूजन रामपाल ने आगे कहा कि NDA की यह विजय देशभर में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है और यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों पर जनता की मुहर है। इसी वजह से बंगाल की देवतुल्य जनता ने मोदी जी के नेतृत्व NDA और भाजपा पर अपना भरोसा मजबूती से जताया है और असम में जनता ने तीसरी बार फिर से भाजपा को चुना है।

बंगाल, असम और पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में भव्य विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी व्यक्त की।

श्री पंकज पूजन रामपाल ने आगे कहा कि हरियाणा में विधानसभा की जीत से शुरू हुआ भाजपा का विजय रथ महाराष्ट्र, अंग, कलिंग होते हुए बंग पहुँच गया है “जहां-जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने चुनाव प्रचार किया, वहां-वहां NDA उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिला और जनता ने भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को ऐतिहासिक विजय दिलाई। फ़रीदाबाद के नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं ने बंगाल और असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रबंधन में सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं । इस अवसर पर पूर्व महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, भारती भाकुनी, जिला सचिव मनीष छोंकर, गिर्राज त्यागी, तरणजीत सिंह,  जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला कार्यालय सचिव राज मदान, सचिन गुप्ता, अरुणिमा सिंह, आभास अग्रवाल,शिवम रतन, अश्वनी गुलाटी, मंडल अध्यक्ष  कृष्ण पहलवान, कुलदीप चंदीला,राजू ठाकुर, जितांशु चावला,प्रभा सोलंकी, दिनेश राजपूत, सौभाग्य लक्ष्मी, विनय भाटी,महेश पाहुजा,देवेन्द्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।