ब्रह्माकुमारीज एनआईटी सेवा केंद्र पर रेलवे पुलिस स्टाफ के लिए कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad News : ब्रह्माकुमारीज एनआईटी सेवा केंद्र पर आज गवर्नमेंट रेलवे पुलिस स्टाफ के लिए " मेडिटेशन फार पावरफुल माइंड एंड हैप्पी लाइफ" पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में  फरीदाबाद ,रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, दादरी ,बहादुरगढ़, लोहारू, गुड़गांव ,करनाल, पानीपत ,सोनीपत  शहरों  के पुलिस स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को मानसिक तौर पर सशक्त बनाना था ताकि वह कर्मक्षेत्र पर बेहतर तरीके से कार्य कर सके।  ब्रह्माकुमारी सुधा बहन ने सभी को सकारात्मक विचारों का अभ्यास एवं मेडिटेशन कराया ताकि वह जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। यह कार्यक्रम डीएसपी रेलवे राजेश चेची के मार्गदर्शन में किया गया। ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने सभी को बताया कि सही विचारों से हम जीवन को सही दिशा दे सकते हैं और अपना भाग्य उज्ज्वल बना सकते हैं। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने इस मौके पर सभी को आशीर्वचन दिए।