Cannes Throwback - 2025’s Most Talked-About and Memorable Red Carpet Looks at Cannes From India
Cannes Throwback - 2025’s Most Talked-About and Memorable Red Carpet Loo…
Cannes Throwback - 2025’s Most Talked-About and Memorable Red Carpet Loo…
जनगणना में डिजिटल पहल: जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्व-गणना प्रक्रिया में लिया भाग
- युवा एवं प्रबुद्ध जन सहित हर एक नागरिक स्व-जनगणना की इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें: डीसी आयुष सिन्हा
फरीदाबाद, 16 अप्रैल।
जनगणना कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डिविज़नल कमिशनर संजय जून, डीसी आयुष सिन्हा, एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ जिला परिषद शिखा, डीसीपी उषा कुंडू और फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल ने आज स्वयं अपनी 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) कर इस विशेष पहल में भाग लिया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी दर्ज कर जिले के नागरिकों को इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि 'स्व-गणना' केवल एक सांख्यिकीय प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह भविष्य की सरकारी योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन का आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करते हैं तो प्रशासन को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचों के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है।
डीसी ने कहा कि प्रशासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए सटीक डेटा अत्यंत आवश्यक है। मैंने स्वयं इस प्रक्रिया में भाग लेकर पाया है कि यह प्रक्रिया अत्यंत सरल, सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल है।
उन्होंने जिलावासियों, विशेषकर युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे अपने मोबाइल या निकटतम सीएससी (CSC) केंद्रों के माध्यम से इस पहल का हिस्सा बनें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं, ताकि डिजिटल माध्यमों से कम परिचित लोग भी सुगमता से अपनी गणना पूर्ण कर सकें।
इस अवसर पर जनगणना अधिकारी प्रशांत, जनगणना निदेशालय एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।