12 अप्रैल को फरीदाबाद में एनडीए व सीडीएस परीक्षा, 7 केंद्रों पर होगा आयोजन
फरीदाबाद, 25 मार्च।
संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को जिला फरीदाबाद के 07 परीक्षा केन्द्रों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 तथा संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 की परीक्षा प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक तथा सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक आयोजित होगी।
यह जानकारी परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने देते हुए बताया कि परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे जिसके अंतर्गत सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।