सैमसंग ने लॉन्‍च की गैलेक्‍सी S26 सीरीज़, मिलेगा इंडस्‍ट्री का अग्रणी कैमरा सिस्‍टम और AI का शानदार अनुभव


New Delhi : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज गैलेक्‍सी S26 सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें कमाल की परफॉर्मेंस, इंडस्ट्री का अग्रणी कैमरा सिस्टम और गैलेक्‍सी AI अनुभव हैं जो लोगों के रोज़मर्रा के फोन टास्क को आसान बनाएंगे। गैलेक्‍सी S26, S26+ और S26 अल्‍ट्रा सैमसंग की तीसरी पीढ़ी के AI फोन हैं और यह बैकग्राउंड में बड़ी ही आसानी से जटिल टास्‍क संभालते हैं, जिससे यूज़र्स सिर्फ़ परिणामों पर फोकस कर सकते हैं।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ, प्रेसिडेंट और डिवाइस एक्‍सपीरियंस (DX) डिविजन के हेड, टीएम रोह ने “गैलेक्‍सी S26 सीरीज़ के साथ, हमने AI को इतना आसान बनाने पर फोकस किया है कि यह बैकग्राउंड में चुपचाप काम करे, ताकि लोग सिर्फ़ उन चीज़ों पर ध्यान दें जो मायने रखती हैं।”

गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा सैमसंग का अब तक का सबसे पतला सिर्फ़ 7.9 mm का अल्‍ट्रा डिवाइस है और इसमें मोबाइल फोन में दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्‍प्‍ले पेश किया गया है। रोज़मर्रा की स्थितियों जैसे ट्रांसिट, कैफ़े और शेयर्ड जगहों के लिए डिज़ाइन किया गया प्राइवेसी डिस्‍प्‍ले, मोबाइल डिवाइस पर पहले कभी नहीं मिला – इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मिलकर प्राइवेसी की रक्षा करते हैं और आपके व्यूइंग अनुभव पर भी कोई असर नहीं पड़ता।

गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा स्‍नैपड्रैगन® 8 एलीट जेन 5 मोबाइल प्‍लेटफॉर्म फॉर गैलेक्‍सी से पावर्ड है — जो अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें सुपर फास्‍ट चार्जिंग 3.0 की भी खूबी है, जिससे फोन सिर्फ़ 30 मिनट में 75% तक चार्ज हो जाता है।

गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा में कैमरा में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने वाला वाइडर एपर्चर और डिम कंडीशंस में वाइब्रेंट, क्लियर फुटेज के लिए बेहतर नाइटोग्राफी वीडियो जैसे अपग्रेड शामिल हैं। अपग्रेडेड सुपर स्‍टेडी टेक्नोलॉजी वीडियो कैप्चर के दौरान स्टेबल फ्रेमिंग सुनिश्चित करती है। AI ISP इम्प्रूवमेंट्स सेल्फी कैमरा तक पहुंचे हैं, जो मिक्स्ड लाइटिंग में नैचुरल स्किन टोन्स और फाइन डिटेल्स देते हैं।

खास बात ये है कि यह पहला गैलेक्‍सी डिवाइस है जो एडवांस्‍ड प्रोफेशनल वीडियो स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है, जो हाई-क्‍वॉलिटी वीडियो के लिए एफिशिएंट कंप्रेशन देता है।

S26 सीरीज़ ने रखी एजेंटिक AI की नींव
नाउ नज के साथ, समय पर और प्रासंगिक सुझाव यूज़र्स को बिना डिस्ट्रैक्ट हुए फ्लो में बनाए रखते हैं। गैलेक्‍सी S26 सीरीज़ में अपग्रेडेड बिक्‍सबी को कन्वर्सेशनल डिवाइस एजेंट के रूप में पेश किया गया है, जो गैलेक्‍सी डिवाइसेज़ के साथ इंटरैक्ट करना पहले से कहीं ज़्यादा सहज और आसान बनाता है। यूज़र्स नैचुरल लैंग्वेज का इस्तेमाल करके डिवाइस नेविगेट कर सकते हैं और सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं, बिना सटीक टर्मिनोलॉजी या कमांड्स की ज़रूरत के।  

सीरीज़ में AI एडिटिंग टूल्स को अपग्रेड किया गया है, रियल-टाइम फीचर्स जैसे नाउ ब्रीफ और बेहतर सर्कल टु सर्च जोड़े गए हैं, साथ ही बिक्‍सबी, जेमिनी और परप्‍लेक्सिटी जैसे एजेंट्स के साथ गहरा इंटीग्रेशन किया गया है। सिक्योरिटी सबसे महत्वपूर्ण बनी हुई है, जिसमें प्राइवेट एल्‍बम, नॉक्‍स मैट्रिक्‍स प्रोटेक्शन, सात जेनरेशन के ओएस अपग्रेड्स और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट्स शामिल हैं।

गैलेक्‍सी बड्स4 सीरीज़
नई गैलेक्‍सी बड्स 4 प्रो और गैलेक्‍सी बड्स 4 पावरफुल hi-fi ऑडियो और कम्प्यूटेशनली डिज़ाइन किए गए फिट पर फोकस करती हैं। बड्स4 प्रो में वाइडर वूफर, बेहतर ऐक्टिव नॉइज कैंसेलेशन और एडैप्टिव ईक्‍यू (EQ) जोड़ा गया है, जो 20Hz-40kHz फ्रीक्वेंसी रेंज में क्रिस्प साउंड देता है। दोनों मॉडल्स सुपर क्लियर कॉल को सपोर्ट करते हैं और इसमें बिक्‍सबी, जेमिनी और परप्‍लेक्सिटी जैसे AI एजेंट्स भी हैं। ये व्‍हाइट और ब्‍लैक मैट फिनिश में उपलब्ध हैं।

गैलेक्‍सी S26 सीरीज़ में सभी मॉडल्स में एक यूनिफाइड डिज़ाइन लैंग्वेज है, जिसमें शेयर किए गए कलर ऑप्शन्स में कोबाल्‍ट, वायलट, व्‍हाइट, ब्‍लैक और स्‍काई ब्‍लू शामिल हैं।