किआ इंडिया ने शुरुआत से अब तक अप्रैल महीने की अपनी सबसे अधिक 27,286 इकाइयों की थोक बिक्री हासिल की
किआ इंडिया ने शुरुआत से अब तक अप्रैल महीने की अपनी सबसे अधिक 27,286 इकाइ…
किआ इंडिया ने शुरुआत से अब तक अप्रैल महीने की अपनी सबसे अधिक 27,286 इकाइ…
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य ही लोगों में सामाजिक समरसता, सेवा भावना को प्रोत्साहित करना : गोपाल शर्मा
Faridabad News : विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है । मोदी जी ने न केवल देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया, बल्कि भारत का परचम दुनिया के कोने-कोने में लहराया है। ‘विकसित भारत’ का जो सपना मोदी जी ने देश के सामने रखा है, वह अब सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है। सेवा पखवाडा कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराना है। इसके साथ ही लोगों में सामाजिक समरसता, सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया, ताकि यह अभियान समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।
सेवा पखवाडा कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, सीमा भारद्वाज, भारती भाकुनी, धर्मबीर भड़ाना, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर,सुनील कुमार,अनुराधा डिगवाल, पुनीता झा, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, शिवम् रतन,अरुणिमा सिंह, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्षद गण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं मंडल संयोजक व सह संयोजक, संगठन से जुड़े सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।