Faridabad News, 21 Jan 2019 : सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यह वृद्ध व्यक्ति नाम हरिदेव झा आयु 75/80 साल निवासी मकान न0-759, नजदीक पारस स्कूल के पीछे, डबुआ कालोनी, फरीदाबाद का है। दिनांक 14.10.18 को बिना बताए घर से कही चले गये है। जो अब तक घर नही पहुंचे है। काफी तलाष करने के बाद भी उनका कोई सुराग नही लगा। जिसका रंग गोरा, लम्बुतरा चेहरा, पतला शरीर, कद 5 फिट 6 इंच है। जिसकी उम्र 75/80 साल है। जिसने क्रीम रंग का कुर्ता व नीले रंग का पाजामा पहने हुए है और पैरों में काले रंग के जूते पहने हुए है। हाथ में लकड़ी की छड़ी लिये, सिर पर निले रंग की टोपी पहने हुए और चष्मे पहने हुए है। इस सन्दर्भ में दिनांक 15.10.18 को मुकदमा नं0 99 धारा 346 आई.पी.सी, थाना ड़बुआ फरीदाबाद में दर्ज है। यदि किसी व्यक्ति/महिला को इस वृद्ध व्यक्ति हरिदेव झा(गुमषुदा) के बारे में कोई सुराग मिले तो नीचे लिखे नम्बरों पर सूचित करें।
प्रबंधक थाना अफसर-9582200155, 0129-2481846
पुलिस कन्ट्रोल रूम फरी0-9999150000, 100