कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

0
1052
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 18 Nov 2019 : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थानद्वारा 18 से 24नवम्बर201 9 तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन राम लीला मैदान, रोहिणी सेक्टर – 21, दिल्ली में किया जाएगा! यह विलक्षण कथा संस्थान की ओर से कामधेनु (गो संरक्षण एवं संवर्धन प्रकल्प) के सहायतार्थ की जाएगी! दशकों से गायो की भारतीय नस्लों के विलुप्त होने की वजह से देश के सामने एक बड़ी चुनौती आ गई हैं। ऐसे में भारतीय गायो की नस्लों के सुधार हेतु संस्थान पूरे भारत वर्ष में देसी नस्ल की गायो के संरक्षण,लाभदायक जैविक कृषि और डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही कामधेनु गौशाला के नाम से कार्य कर रहा हैं।

कथा से पूर्व दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में मंगल भव्य कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी ली! 2100 श्रद्धालुगण जिसमें सौभाग्यवती महिलाए, युवा एवं अन्य ब्रह्मज्ञानी साधकों ने कलश यात्रा में भाग लिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह कलश यात्रा रोहिणी की अलग अलग कॉलोनी से निकलती हुई वापिस समारोह स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा की स्थापना के समय श्रद्धालुगणों ने वेद मंत्रों का उच्चारण भी किया! केसरिया साड़ी और लाल चुनरी ओढे जब महिलाएं दो पंक्तियों में रोहिणी के सेक्टर 20, 21 की विभिन्न कालोनियों से गुजरी तो लोगों ने सकारात्मकता एवं आन्तरिक शांति का अनुभव किया| फूलों से सजे रथ में गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के स्वरूप के समक्ष श्रद्धालुओं ने सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रार्थना करते हुए प्रभु चरणों में मंगल आरती भी की। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई| श्रीमद भागवत कथा को लेकर शहर में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

एक सप्ताह चलने वाली भागवत कथा में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी आस्था भारती जी व्यासपीठ पर सुशोभित होकर अपनी ओजस्वी वाणी में भक्ति रस एवं मधुर संगीत से परिपूर्ण कथामृत का पान कराएंगी! आयोजकों ने साय: 4:30 से रात्रि 8:30 बजे तक चलने वाले इस अध्यात्मिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भक्तों की उपस्तिथि की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here