नीरज प्रेमी डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित

0
1735
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 20 sep 2018 : आज फरीदाबाद के पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में डॉ अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ के चुनाव के लिए उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार की घोषणा की। इस अवसर पर सभी छात्रों ने भावी उम्मीदवार नीरज प्रेमी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश प्रभारी दिनेश नरवाना मुख्य अतिथि के रुप पर उपस्थिति देते हुये डॉ अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार को बधाई दी। इस अवसर परप्रदेश सचिव ललित कुमार के नेतृत्व में डॉ आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के पदाधिकारी व सैकड़ो छात्र छात्राओं ने मैगपाई चौक से नेहरू कॉलेज तक एक रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्र उम्मीदवार नीरज प्रेमी ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की यह लड़ाई किसी चुनाव को जीतने के लिए नहीं बल्कि अपने छात्रों के अधिकारों एवं समस्या पर जीत को प्राप्त करने की लड़ाई है। यह संगठन किसी राजनीतिक सुख के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा बल्कि हमारे छात्र-छात्राओं की समस्या का निवारण करने के लिए मैदान में आया हूं।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अरुण कुमार ने कहा की डॉक्टर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया महापुरुषों के दूसरे सिद्धांत संघर्ष को अपनाते हुए संगठन सामाजिक जागरूकता के लिए संघर्षरत है। एक विद्यार्थी का जीवन संघर्ष से जूझता है। एडमिशन से लेकर शिक्षा पूरी होने तक उन्हें हजारों समस्या के आती है। हमारा संगठन छात्र हितों के साथ साथ सामाजिक जागरूक के लिए संघर्ष रत है। जिलाध्यक्ष बॉबी ने कहा की डॉ आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया छात्र हितों के लिए के लिए कार्यरत है। छात्रों की जो भी समस्या संघ के समक्ष आती हैं संघ के पदाधिकारी उसका निवारण करते हैं और उनकी हर समस्या का हल कर आते हैं। इस मौके पर नेहरू कॉलेज अध्यक्ष सरजीत, गवर्नमेंट महिला कॉलेज अध्यक्ष अन्नू कुमारी, नेहरू कॉलेज उपाध्यक्ष राहुल कर्दम, कॉलेज सचिव तरुण गौतम, ज्योति, पूजा, भावना, प्रियंका, दिशा शर्मा, रितु, सविता ,नेहा, रॉकी, अजय, धर्मवीर, राहुल, संदीप बडगूजर, शबनम, सलमा, मनोज, गौरव, रिजवान खान, संजय, विवेक, सचिन, दिलीप और सैकड़ों छात्र मुख्य रूप से मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here