राष्ट्रीय महिला जागृती मंच की मासिक बैठक सम्पन्न

0
1516
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित महिला संगठन राष्ट्रीय महिला जागृती मंच की एक मासिक बैठक दिनांक 10-05-18 वीरवार को दोपहर बाद 3 बजे बिंदु कोल जी के निवास स्थान सेक्टर 29 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा की अध्यक्षता में ली गई। बैठक में मुख्य अतिथि संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक बहन कुसुम महाजन जी रही। बैठक में कार्यकारणी का गठन करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक कुसुम महाजन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरती शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चित्रा शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव लता भारद्वाज, राष्ट्रीय महासचिव वन्दना जुनेजा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कोमल पाराशर, राष्ट्रीय सचिव काम्या चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रिया सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गुप्ता प्रदेश महासचिव सुदेश ओबेरॉय  प्रदेश सचिव बिंदु कोल, प्रदेश सचिव वीना वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष सीमा बाल्यान, जिला उपाध्यक्ष सुनीता नागर, जिला उपाध्यक्ष आशा भाटिया जी, जिला उपाध्यक्ष राजवती, जिला उपाध्यक्ष डोली चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आशा चौहान, जिला सचिव अंजना शर्मा, जिला सचिव ममता तंवर, जिला सचिव अर्चना शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमित्रा राठौर जी को नियुक्त किया गया। बैठक में सभी महिलाओ की समस्या के बारे में चर्चा की गई व उनके समाधान पर भी विचार किया गया। बैठक में तय किया गया कि संगठन की मीटिंग्स में आना सभी पदाधिकारियो के लिए अनिवार्य है। जो भी पदाधिकारी लगातार 3 बैठक में नही आती है उन्हें हटाकर सक्रिय पदाधिकारियो को रखा जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य महिला सम्मान व महिला विकास है और साथ ही अनुशासन पर विशेष नजर रखी जायेगी। अनुशासनहीनता करने पर कड़े निर्णय लिए जाएंगे । सभी महिलाओ में महिला एकता को लेकर खुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here