कांग्रेस के समय में भर्ष्टाचार चरम सीमा पर था : कृष्णपाल गुर्जर

0
832
Spread the love
Spread the love

Palwal News, 14 July 2019 : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को होडल अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनावों में 75 से ज्यादा सीटें हांसिल कर रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। विशाल जनसभा का आयोजन पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का फूलमलाऐं डालकर जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विशाल जनसभा में मौजूद जनसमूह को देखकर गद्गद नजर आए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिहं सौरोत, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, पूर्व विधायक रामरतन,नगर परिषद की चेयरपर्सन चमेली देवी सोलंकी,लाला राम किशन सीकरिया, नवल डीपी, भूपराम सरपंच,अतर सिहं, हरि पूर्व पार्षद,अकबर खान, मास्टर मनोहरलाल, चंदन सिहं, हरदेव चौहान, सतीश गुर्जर, प्रकार सरपंच सहित क्षेत्र की सरदारी मौजूद थी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों का मिला है। यही कारण है कि देश की जनता ने भाजपा पार्टी में विश्वास जताते हुए दोबारा से केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के समय में भर्ष्टाचार चरम सीमा पर था। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को लूटने का कार्य किया। किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किया गया। कांग्रेस के समय में यूरिया व डीएपी खाद की कालाबाजारी की गई। कांग्रेस के समय में करोड़ो रूपए के घोटाले सामने आए। लेकिन भाजपा सरकार में भ्रष्टïाचार पर लगाम लगाने का कार्य किया। केंद्र सरकार ने यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए यूरिया को नीम कोटिड़ कर दिया। विकास कार्यो के लिए जमीन अधिग्रहण की एवज में किसानों को करोड़ों रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा प्रदान किया गया है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। देश की संसद में भी महिलाऐं अपनी भागेदारी निभा रही है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाऐं बनाकर मिशाल कायम की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। हरियाणा प्रदेश में भर्ष्टाचार पर अंकुश लगा है। सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है। योगयता के आधार पर नौकरी प्रदान की जा रही है। ऑनलाईन सिस्टम से सरकार की योजना का लाभ लोगों को प्रदान किया जा रहा है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख भाजपा पार्टी की मजबूत इकाई है। जिसके दम पर पार्टी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटें जीतकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल की झोली में डालने का काम करेगी। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दस सालों तक प्रदेश में राज किया। लेकिन सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस पार्टी ने किसानों की कोई सुध नहीं ली। होडल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की उपेक्षा की गई। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अनेक योजनाऐं बनाने का काम किया है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा। मेरी फसल मेरा ब्यौरा तथा फसलों की ऑनलाईन खरीद प्रक्रिया शुरू कर भर्ष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। सरकार में योगयता के आधार पर नौकरी प्रदान की जा रही है। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से बिजली, पानी, सडक़ सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here